Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात

    September 17, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएंगे 17 सितंबर

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य
    • सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात
    • PM मोदी के जन्मदिन पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएंगे 17 सितंबर
    • सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट
    • PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-
    • बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम
    • संतोषी नगर में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात

    सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 17, 2026Updated:September 17, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत धनौली पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से मुलाकात की और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही कार्तिक राम बैगा एवं धीरपाल सिंह बैगा के नवनिर्मित आवासों का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों परिवारों से चर्चा कर आवास मिलने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में जाना। हितग्राहियों ने पक्का आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

    सेवा संकल्प अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने धीरपाल सिंह बैगा की पत्नी श्रीमती भानुकला बैगा की सफलता की कहानी भी जानी। भानुकला बैगा ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं और बकरी पालन सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं।

    स्वसहायता समूह से जुड़कर निरंतर मेहनत और आजीविका गतिविधियों के विस्तार के माध्यम से उन्होंने लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है। मंत्री श्री अग्रवाल ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं का स्वसहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने भानुकला बैगा को आगे भी अपनी आजीविका गतिविधियों को विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया।

    आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही से जाना योजना का लाभ

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद की कड़ी में मंत्री राजेश अग्रवाल ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही नेमचंद गुर्जर से भी मुलाकात की। उन्होंने श्री गुर्जर एवं उनके परिवार से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और आयुष्मान भारत योजना से मिले लाभ के बारे में जाना।

    नेमचंद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार का लाभ लिया है। उन्होंने रेबीज का टीकाकरण भी कराया है। मंत्री श्री अग्रवाल ने योजना से मिले लाभ की जानकारी लेते हुए परिवार के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

    ग्रामीणों की आत्मीयता से अभिभूत हुए मंत्री श्री अग्रवाल

    मुलाकात के दौरान गुर्जर परिवार ने मंत्री श्री राजेश अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें गरमा-गरम स्वादिष्ट भुट्टा खिलाया। ग्रामीण परिवार के इस सहज और आत्मीय आतिथ्य के लिए मंत्री श्री अग्रवाल ने परिवार का धन्यवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों और मंत्री के बीच सहज संवाद का वातावरण बना रहा।

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों से सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने ग्रामीणों से ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर अभियान से जुड़ने और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लाभार्थी अपने अनुभव साझा कर दूसरे लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। सेवा संकल्प अभियान इसी जनभागीदारी और सेवा भावना को व्यापक बनाने का माध्यम है।

    इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, कलेक्टर विजय दयाराम के., जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य

    PM मोदी के जन्मदिन पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएंगे 17 सितंबर

    सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट

    PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-

    बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.