Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात

    September 17, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएंगे 17 सितंबर

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य
    • सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात
    • PM मोदी के जन्मदिन पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएंगे 17 सितंबर
    • सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट
    • PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-
    • बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम
    • संतोषी नगर में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 17, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    बिलासपुर। हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले में पीड़िता के बयान, गर्भावस्था से संबंधित चिकित्सकीय साक्ष्य और नवजात की DNA जांच रिपोर्ट से प्रथम दृष्टया आरोप सिद्ध होते हैं।

    डीएनए रिपोर्ट में आरोपी को पीड़िता से जन्मे बच्चे का जैविक पिता बताया गया है। आरोपी छोटू यादव बिहार के सहरसा जिले के बड़ियारी गांव का रहने वाला है और वर्तमान में कोरबा जिले के आवराकछार चुहिया में रहता है। उसके खिलाफ कोरबा के अजाक थाने में पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 6 और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    क्या है मामला?

    अभियोजन के अनुसार 4 मई 2025 को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार के साथ जंगल जाने के दौरान उनकी दूसरी बेटी घर पर अकेली थी। लौटने पर वह घर से गायब मिली। 10 मई को पीड़िता खुद घर लौट आई। लड़की द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अजाक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में आरोपी के साथ शारीरिक संबंध होने और गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने 17 सितंबर 2025 को चालान प्रस्तुत किया, जिस पर ट्रायल कोर्ट ने आरोप तय कर दिए।

    शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप

    ट्रायल कोर्ट में पीड़िता ने आरोपी पर प्रेम जताने और शादी का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। आरोपी उसे जंगल और अपने घर के आंगन में ले गया और करीब छह-सात बार संबंध बनाए। बाद में उसे अपनी गर्भावस्था की जानकारी हुई और उसने आरोपी को भी बताया। पीड़िता के अनुसार बरामदगी के समय वह करीब सात-आठ महीने की गर्भवती थी। उसने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद बच्चे की मौत हो गई।

    DNA रिपोर्ट को कोर्ट ने माना महत्वपूर्ण

    हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता के बयान की पुष्टि गर्भावस्था संबंधी चिकित्सकीय साक्ष्य से होती है। इससे भी महत्वपूर्ण DNA जांच रिपोर्ट है, जिसमें आरोपी को मृत बच्चे का जैविक पिता बताया गया है। कोर्ट ने माना कि यह रिपोर्ट आरोपी और पीड़िता के बीच शारीरिक संबंध होने के आरोप को महत्वपूर्ण आधार देती है।

    आरोपी ने अपने बचाव में क्या कहा?

    आरोपी ने अपने बचाव में कहा कि पीड़िता खुद उसके साथ पटना और चांपा गई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। साथ ही पीड़िता की उम्र को लेकर भी सवाल उठाए गए। कोर्ट ने पाया कि घटना के समय पीड़िता 18 वर्ष से कम उम्र की थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात

    PM मोदी के जन्मदिन पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएंगे 17 सितंबर

    सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट

    PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-

    बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.