Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वायरल वीडियो विवाद पहुंचा कोर्ट, अजय चंद्राकर ने सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दायर की मानहानि याचिका

    September 22, 2026

    307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज ने BJP सरकार पर साधा निशाना; बोले-

    September 22, 2026

    भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वायरल वीडियो विवाद पहुंचा कोर्ट, अजय चंद्राकर ने सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दायर की मानहानि याचिका
    • 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज ने BJP सरकार पर साधा निशाना; बोले-
    • भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
    • भारत ने रचा इतिहास, जापान को 2 रन से हराकर टी20 इंटरनेशनल में दर्ज की 200वीं जीत
    • खेल अकादमियों में प्रवेश का मौका, 23-24 सितंबर को रायपुर में होगा चयन ट्रायल
    • दिल्ली में इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौटेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संभालेंगे पार्टी की कमान
    • मातृत्व के कठिन समय में आर्थिक संबल, सुकमा की शीला कर्मा को PM मातृ वंदना योजना से मिली मदद
    • कस्टम मिलिंग केस में ED का शिकंजा! 40 से 120 रुपये प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के फैसले की जांच तेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » वायरल वीडियो विवाद पहुंचा कोर्ट, अजय चंद्राकर ने सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दायर की मानहानि याचिका

    वायरल वीडियो विवाद पहुंचा कोर्ट, अजय चंद्राकर ने सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दायर की मानहानि याचिका

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 22, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    धमतरी। वायरल वीडियो को लेकर चल रहा सियासी विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है। पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और लोकगायिका व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर की है। मामला स्वतंत्रता दिवस के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है।

    चंद्राकर का आरोप है कि भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बनाया गया पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। उनका कहना है कि इस तरह वीडियो प्रसारित किए जाने से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसी आधार पर उन्होंने दोनों के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया है।

    दो आरोपी भी हो चुके हैं गिरफ्तार

    वायरल वीडियो मामले में धमतरी पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कुरूद स्थित भाजपा कार्यालय में 22 मार्च 2026 को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा का झंडा फहराए जाने का वीडियो बनाया गया था। आरोप है कि बाद में इसी मूल वीडियो को डाउनलोड कर एडिट किया गया और उसे स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

    पुलिस ने भुनेश्वर निराला (25) और राकेश निराला (35) को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया। दोनों सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम जिल्दी के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस का दावा है कि वीडियो एडिट करने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं।

    क्या है पूरा विवाद

    स्वतंत्रता दिवस के दौरान सोशल मीडिया पर अजय चंद्राकर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे भाजपा का झंडा फहराते नजर आ रहे थे। वीडियो को इस दावे के साथ प्रसारित किया गया कि 15 अगस्त को उन्होंने तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया। बाद की पड़ताल में पुलिस के अनुसार यह वीडियो 15 अगस्त 2026 का नहीं, बल्कि पहले के भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम का था।

    इसी वीडियो को लेकर रायपुर के सिविल लाइन थाने में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 336(4), 353(2) और 196 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

    अब अजय चंद्राकर की ओर से दायर मानहानि याचिका के बाद विवाद का एक और पहलू अदालत पहुंच गया है। मामले में आगे की न्यायिक कार्यवाही और दोनों पक्षों की दलीलों पर नजर रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज ने BJP सरकार पर साधा निशाना; बोले-

    खेल अकादमियों में प्रवेश का मौका, 23-24 सितंबर को रायपुर में होगा चयन ट्रायल

    मातृत्व के कठिन समय में आर्थिक संबल, सुकमा की शीला कर्मा को PM मातृ वंदना योजना से मिली मदद

    कस्टम मिलिंग केस में ED का शिकंजा! 40 से 120 रुपये प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के फैसले की जांच तेज

    ST कर्मचारी को प्रमोशन से नहीं कर सकते बाहर, अनारक्षित पद पर भी नाम पर विचार जरूरी: हाईकोर्ट

    छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.