Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल

    September 22, 2026

    भारत ने रचा इतिहास, जापान को 2 रन से हराकर टी20 इंटरनेशनल में दर्ज की 200वीं जीत

    September 22, 2026

    खेल अकादमियों में प्रवेश का मौका, 23-24 सितंबर को रायपुर में होगा चयन ट्रायल

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
    • भारत ने रचा इतिहास, जापान को 2 रन से हराकर टी20 इंटरनेशनल में दर्ज की 200वीं जीत
    • खेल अकादमियों में प्रवेश का मौका, 23-24 सितंबर को रायपुर में होगा चयन ट्रायल
    • दिल्ली में इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौटेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संभालेंगे पार्टी की कमान
    • मातृत्व के कठिन समय में आर्थिक संबल, सुकमा की शीला कर्मा को PM मातृ वंदना योजना से मिली मदद
    • कस्टम मिलिंग केस में ED का शिकंजा! 40 से 120 रुपये प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के फैसले की जांच तेज
    • ST कर्मचारी को प्रमोशन से नहीं कर सकते बाहर, अनारक्षित पद पर भी नाम पर विचार जरूरी: हाईकोर्ट
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मातृत्व के कठिन समय में आर्थिक संबल, सुकमा की शीला कर्मा को PM मातृ वंदना योजना से मिली मदद

    मातृत्व के कठिन समय में आर्थिक संबल, सुकमा की शीला कर्मा को PM मातृ वंदना योजना से मिली मदद

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 22, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    सुकमा। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित सुकमा की शीला कर्मा को गर्भावस्था के संवेदनशील समय में मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें न केवल पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने में मदद की, बल्कि भविष्य के प्रति नया आत्मविश्वास भी दिया।

    नगर पालिका परिषद सुकमा के देवी चौक निवासी शीला कर्मा को योजना के तहत उनके बैंक खाते में सीधे 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने इस राशि का उपयोग पौष्टिक आहार, दवाइयों और अन्य आवश्यक सामग्री के लिए किया। समय पर मिली सहायता से गर्भावस्था के दौरान उनकी देखभाल बेहतर हुई और शिशु के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में भी परिवार को सहारा मिला।

    श्रीमती कर्मा बताती हैं कि आर्थिक आवश्यकता के समय मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई। आवश्यक खर्च के बाद बची राशि उन्होंने अपने नवजात शिशु के सुरक्षित भविष्य के लिए बैंक खाते में सहेजकर रखी है। उन्होंने कहा कि योजना ने मातृत्व के कठिन समय में परिवार के सदस्य की तरह उनका साथ दिया। श्रीमती कर्मा ने कहा कि दूरस्थ अंचलों तक योजना का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचना शासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री माताओं को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य माताओं के पोषण स्तर में सुधार के साथ गर्भावस्था और प्रसव के बाद होने वाले आर्थिक खर्च की आंशिक भरपाई करना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    खेल अकादमियों में प्रवेश का मौका, 23-24 सितंबर को रायपुर में होगा चयन ट्रायल

    कस्टम मिलिंग केस में ED का शिकंजा! 40 से 120 रुपये प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के फैसले की जांच तेज

    ST कर्मचारी को प्रमोशन से नहीं कर सकते बाहर, अनारक्षित पद पर भी नाम पर विचार जरूरी: हाईकोर्ट

    छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

    भोरमदेव कॉरिडोर के धीमे निर्माण पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री राजेश अग्रवाल नाराज, ठेकेदारों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासी हलचल! बैज का दावा- कई पूर्व विधायक संपर्क में, पुरंदर बोले- बैज खुद BJP के संपर्क में

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.