Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रायपुर के ब्लैक स्पॉट पर हाईकोर्ट के निर्देशों का होगा पालन, सड़क सुरक्षा उपायों में तेजी के निर्देश

    September 23, 2026

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 23, 2026

    नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर बनेगा आधुनिक पर्यटन केंद्र

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर के ब्लैक स्पॉट पर हाईकोर्ट के निर्देशों का होगा पालन, सड़क सुरक्षा उपायों में तेजी के निर्देश
    • दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर बनेगा आधुनिक पर्यटन केंद्र
    • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU
    • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान
    • छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर के ब्लैक स्पॉट पर हाईकोर्ट के निर्देशों का होगा पालन, सड़क सुरक्षा उपायों में तेजी के निर्देश

    रायपुर के ब्लैक स्पॉट पर हाईकोर्ट के निर्देशों का होगा पालन, सड़क सुरक्षा उपायों में तेजी के निर्देश

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 23, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर।  उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशों के अनुपालन में रायपुर जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई बैठक में टाटीबंध, भाठागांव, बेमता-भुइंया, सिलतरा ओवरब्रिज-निको गेट और पारागांव-निसदा मोड़ समेत अन्य ब्लैक स्पॉट की स्थिति पर चर्चा हुई।

    सचिव ने संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक सुधार कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से ब्लैक स्पॉट की वर्तमान स्थिति का परीक्षण कर सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करने कहा गया।

    बैठक में सड़कों पर किए गए अनधिकृत अतिक्रमण और अवैध ढाबों को हटाने, शराब दुकानों के आसपास सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने तथा जरूरत के अनुसार प्रकाश व्यवस्था और संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डिवाइडर की अनधिकृत कटिंग रोकने, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने तथा अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने कहा गया।

    जरूरत के अनुसार गति नियंत्रण के उपाय, सड़क चौड़ीकरण और अन्य सुधारात्मक कार्य कराने के साथ आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। सभी संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को कार्यों की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति का फोटोग्राफ सहित अनुपालन प्रतिवेदन निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने कहा गया।

    बैठक में संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) वाई. अक्षय कुमार, उप परिवहन आयुक्त मनोज कुमार ध्रुव सहित लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, आबकारी, परिवहन और यातायात विभाग के अधिकारी तथा NHAI और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर बनेगा आधुनिक पर्यटन केंद्र

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान

    छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.