Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU

    September 23, 2026

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU
    • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान
    • छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी
    • ACB अधिकारी बनकर घर में घुसने और धमकाने का मामला, धमतरी पुलिस ने फरार आरोपी को बैकुंठपुर से पकड़ा
    • छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सुझाव
    • MP में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, 351 बसों को CM डॉ. मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी
    • दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को दोनों केस में उम्रकैद की सजा
    • मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग का आरोप, NIA कोर्ट ने महिला माओवादी को किया बरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU

    छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 23, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज यहाँ मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता सेटेलाइट-आधारित मैपिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे और भू-स्थानिक डेटा के बेहतर समन्वय से राज्य की धान उपार्जन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। गैर-जियो-रेफरेंस्ड क्षेत्रों की मैपिंग विशेष रूप से वन अधिकार अधिनियम के तहत आबंटित भू-भागों और डुबान क्षेत्रों में स्थित ऐसे कृषि क्षेत्रों की पहचान कर उनकी जीआईएस आधारित पॉलीगॉन लेयर तैयार की जाएगी, जो वर्तमान में डिजिटल रूप से मैप नहीं हैं।

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए आकलन तैयार पॉलीगॉन लेयर और भू-स्थानिक डेटा के आधार पर आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान की फसल के वास्तविक रकबे का सटीक आकलन किया जाएगा। सेटेलाइट इमेजरी से सत्यापन अन्य जियो-रेफरेंस्ड क्षेत्रों में भूमि खंडों (खसरों) के अक्षांश-देशांतर का सेटेलाइट इमेजरी से मिलान कर धान की फसल की डिजिटल उपस्थिति की पुष्टि की जाएगी। इस तकनीकी पहल से दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों एफआरए एवं डुबान क्षेत्र की कृषि भूमि की डिजिटल पहचान मजबूत होगी तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए एक मजबूत आधार ढाँचा तैयार होगा।

    इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की संचालक डॉ. फरिहा आलम एवं संचालक, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद कवीश्वर उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान

    छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी

    ACB अधिकारी बनकर घर में घुसने और धमकाने का मामला, धमतरी पुलिस ने फरार आरोपी को बैकुंठपुर से पकड़ा

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सुझाव

    दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को दोनों केस में उम्रकैद की सजा

    मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग का आरोप, NIA कोर्ट ने महिला माओवादी को किया बरी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.