Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU

    September 23, 2026

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU
    • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान
    • छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी
    • ACB अधिकारी बनकर घर में घुसने और धमकाने का मामला, धमतरी पुलिस ने फरार आरोपी को बैकुंठपुर से पकड़ा
    • छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सुझाव
    • MP में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, 351 बसों को CM डॉ. मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी
    • दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को दोनों केस में उम्रकैद की सजा
    • मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग का आरोप, NIA कोर्ट ने महिला माओवादी को किया बरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सुझाव

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सुझाव

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 23, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के मानचित्र पर और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन (CTTA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने श्री अग्रवाल को 27 सितंबर को आयोजित होने वाले विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया और कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।

    प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन स्थलों के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों की सहभागिता बढ़ाने से संबंधित विभिन्न सुझाव भी साझा किए गए।

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर विचार-विमर्श करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और जनजातीय पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधाओं, प्रभावी प्रचार-प्रसार और निजी क्षेत्र की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल भ्रमण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। पर्यटन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं, महिलाओं, कारीगरों, कलाकारों, होम-स्टे संचालकों और छोटे व्यवसायियों को आर्थिक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े संगठनों के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय से छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के सुझावों और अनुभवों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से प्रदेश की पर्यटन क्षमता को और अधिक प्रभावी रूप से सामने लाया जा सकता है।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल की सहभागिता का आग्रह किया। श्री अग्रवाल ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।

    विश्व पर्यटन दिवस के आयोजन को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह अवसर छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं, विविध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच होगा।

    प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पर्यटन विभाग, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े संगठनों और स्थानीय हितधारकों के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता को नई पहचान दिलाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता, बेहतर सुविधाएं और प्रभावी प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान

    छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी

    ACB अधिकारी बनकर घर में घुसने और धमकाने का मामला, धमतरी पुलिस ने फरार आरोपी को बैकुंठपुर से पकड़ा

    दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को दोनों केस में उम्रकैद की सजा

    मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग का आरोप, NIA कोर्ट ने महिला माओवादी को किया बरी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.