Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, मुख्य सचिव ने जिलों में भी हर माह सम्मान कार्यक्रम के दिए निर्देश

    July 28, 2026

    जल जीवन मिशन 2.0 की दिल्ली में समीक्षा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सांसदों संग बनाई रणनीति

    July 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, मुख्य सचिव ने जिलों में भी हर माह सम्मान कार्यक्रम के दिए निर्देश
    • जल जीवन मिशन 2.0 की दिल्ली में समीक्षा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सांसदों संग बनाई रणनीति
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
    • गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए
    • रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई
    • KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश
    • 2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट
    • अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दस्तावेजों के उलझन में फंसकर वंदन योजना से चूक गई हैं अगर महतारी, तो टेंशन नॉट… इस ख़बर को तुरंत पढ़िए

    दस्तावेजों के उलझन में फंसकर वंदन योजना से चूक गई हैं अगर महतारी, तो टेंशन नॉट… इस ख़बर को तुरंत पढ़िए

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 20, 2024Updated:February 20, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    Khabarwaad Raipur. प्रदेश की विष्णु देव सरकार द्वारा विवाहित माता-और बहनों को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मानिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। ऐसे में अगर कोई इस योजना के लिए आवदेन करने से चूक गईं हैं तो दिल छोटा मत कीजिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके लिए बड़ी घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि अगर कोई पात्र यदि छूट जाएंगे तो उन्हें दुबारा फार्म भरवाकर योजना का लाभ दिया जायेगा। इससे पहले उन्होंने बताया कि अब तक महतारी वंदन योजना के 70 लाख आवेदन आ चुके हैं। आवेदनों की जांच की जाएगी और सभी को दावा आपत्ति का समय मिलेगा। लास्ट सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

    तो मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद चेहरे की खोई हुई मुस्कराहट को वापस लाइए और फटाफट अपने अपूर्ण दस्तावेजों को तैयार कर आवेदन फिर से आमंत्रित होने का इंतजार करिए।

    कैसा रहा आवेदन का अंतिम 

    महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरने के अंतिम दिन जिले के सभी केंद्रों में महिलाओं की भारी भीड़ रही और उत्साह के साथ सभी ने अपना फॉर्म जमा किया। महिलाओं ने बताया कि हर महीने उन्हें योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में दिए जाएंगे, इसी प्रकार एक वर्ष में उन्हें 12 हजार रूपए मिलने वाले है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वह कैसे इस योजना के माध्यम सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनने वाली है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत् आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 की शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई। फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

    शास्त्री बाजार में रहने वाली अनुराधा समुंद्रे ने बताया कि हर महीने एक हजार रुपए देने वाली राज्य सरकार की यह योजना सराहनीय है। इससे महिलाओं को बल मिलेगा और वह आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। उनकी एक छोटी सी दुकान है और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वह अपनी दुकान में ज्यादा से ज्यादा समान रख सकेंगी, जिससे कि उनके व्यवसाय को बढ़त मिलेगी। उनके पति करन समुंद्रे ने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए हितकारी बताया और कहा कि इस योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं के जीवन में बहुत ही सकारात्मक बदलाव आएगा। इस राशि से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।

    नेहरू नगर, चांदनी चौक निवासी कु. डॉली देवांगन बताती है कि वह अपनी पड़ोस में रहने वाली अफसाना परवीन का फॉर्म जमा करने आई है। अफसाना परवीन चलने में असमर्थ है जिसके चलते उनकी पड़ोसी डॉली उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने सहायता कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली यह राशि से उन्हें सहायता मिलेगी और उनके परिवार के पालन पोषण में सहायक साबित होगी।

    राजीव आवास में रहने वाली कु. त्रिशला बघेल ने बताया कि वह अपनी बड़ी मां रश्मि सेंद्रे के लिए महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने आई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना उनके लिए मददगार साबित होगी क्योंकि वह इस राशि से सिलाई मशीन खरीदेंगी और अपनी आमदनी बढ़ाएंगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    अमित शाह महतारी वन्दन योजना छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 2024 छत्तीसगढ़ महतारी वन्दन योजना 2023 पीएम मोदी महतारी वन्दन योजना महतारी वंदन योजना 2024 फॉर्म ऐसे भरे महतारी वंदन योजना आवेदन कैसे करे महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से सावधान महतारी वंदन योजना पर महाभारत महतारी वंदन योजना पहली किस्त रूपये 1000 महतारी वन्दन योजना महतारी वन्दन योजना 2023 फॉर्म महतारी वन्दन योजना के फायदे महतारी वन्दन योजना शुरू साय कैबिनेट में महतारी वंदन योजना पर लगी मुहर
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, मुख्य सचिव ने जिलों में भी हर माह सम्मान कार्यक्रम के दिए निर्देश

    जल जीवन मिशन 2.0 की दिल्ली में समीक्षा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सांसदों संग बनाई रणनीति

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.