- अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
- स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
- पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
- ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
- दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
- प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Author: Shrikant Baghmare
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (श्रम विभाग) द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिया जाएगा तथा उन्हें कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा की सुविधा मिलेगी। श्रम पदाधिकारी भूपेंद्र नायक के अनुसार पात्र विद्यार्थियों से 22 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। योजना का लाभ ऐसे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्या मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल होने जा रहा है? सत्ता के गलियारों में उठ रही यह चर्चा मंगलवार को और तेज हो गई, जब एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर रवाना होने की तैयारी में हैं, तो दूसरी ओर भाजपा संगठन ने प्रदेश मुख्यालय में लगातार अहम बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई, बुधवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई…
नारायणपुर। जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर उपजा विवाद अब सामाजिक तनाव का रूप ले चुका है। गांव में स्थिति संवेदनशील होने के बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालांकि फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन गांव में तनाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, मतांतरित 26 परिवारों ने आरोप लगाया है कि उन पर गांव छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है और पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों को अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। परिवारों का कहना है कि उन्हें अपने धार्मिक…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण रोजगार, आजीविका, स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने ग्रामीण परिवारों को हर साल 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने वाली नई योजना, ‘‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ तथा ‘‘छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026’’ को मंजूरी प्रदान की। ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन रोजगार का अधिकार कैबिनेट ने “विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़” के प्रारूप को मंजूरी दी। योजना के तहत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार धमाकेदार अंदाज़ में दस्तक दी है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज़ 24 घंटों के भीतर करीब 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच गया। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई और पूरे प्रदेश का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम के कुछ हिस्सों में भी जल्द मानसून पहुंचने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम के बिगड़े रहने और लगातार बारिश होने के आसार जताए गए हैं। 40…
बिलासपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर में एक साध्वी और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। साध्वी पद्मिनीपुरी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद विवाद अब पुलिस प्रशासन तक पहुंच गया है। मामले ने धार्मिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना दिया है। श्रद्धालुओं के बीच उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया साध्वी पद्मिनीपुरी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप उनके धार्मिक जीवन और साधना को लेकर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां…
कोरिया। जिले के बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल अभी भी बना हुआ है। घटना के बाद पहली बार प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम नौगई गांव पहुंचे और मृतक भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। मंत्री नेताम ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शोकाकुल परिजनों ने मंत्री के सामने अपनी मांगें रखीं। परिजनों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, मामले की सीबीआई जांच तथा…
सुमित जालान, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। शिक्षा को भविष्य संवारने का सबसे मजबूत माध्यम माना जाता है, लेकिन जब पढ़ाई जारी रखने की राह ही बंद नजर आने लगे तो उसका असर बच्चों के मन पर कितना गहरा पड़ सकता है, इसका दर्दनाक उदाहरण पेंड्रा विकासखंड में देखने को मिला। नौवीं कक्षा में प्रवेश नहीं मिलने से निराश एक छात्र ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। घटना पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत खरड़ी के उरांव मोहल्ला की है। यहां रहने वाले सुनील उरांव ने इस…
बलौदाबाजार। जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र के महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर की बाड़ी में घुस गया। तेंदुए के दिखाई देने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ महकम गांव निवासी सुनील साहू के घर की बाड़ी में देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी और सुरक्षा की दृष्टि से तेंदुए से दूरी बनाए रखी। तेंदुए की मौजूदगी के कारण गांव में भय का माहौल है और लोग घरों से…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के सुनसान क्षेत्र में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने युवक के सिर और चेहरे को इतनी बेरहमी से कुचला कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान और खून से सना एक पत्थर बरामद हुआ है, जिससे…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
