Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 21, 2026

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 21, 2026

    विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करें, अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर करें योजनाओं की निगरानी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करें, अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर करें योजनाओं की निगरानी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • छत्तीसगढ़ में शहरी योजनाओं की प्रगति की केंद्र ने की सराहना, अमृत मिशन के लिए जारी हुए 100 करोड़
    • राज्य के सरकारी कर्मचारियों की एनुअल एप्रेसल रिपोर्ट लिखने की तय हुई समय सीमा…
    • छत्तीसगढ़ में बायोएनर्जी को बढ़ावा: कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 से खुलेंगे रोजगार और निवेश के नए रास्ते, कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किया मंथन
    • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, August 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में शहरी योजनाओं की प्रगति की केंद्र ने की सराहना, अमृत मिशन के लिए जारी हुए 100 करोड़

    छत्तीसगढ़ में शहरी योजनाओं की प्रगति की केंद्र ने की सराहना, अमृत मिशन के लिए जारी हुए 100 करोड़

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 21, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव सत्येंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की जानकारी साझा की।

    सोनमणि बोरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की प्रगति से केंद्रीय सचिव को अवगत कराया। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सत्येंद्र सिंह ने प्रसन्नता जताते हुए राज्य की सराहना की। बोरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के लंबित कार्यों को विस्तारित कार्यावधि के भीतर पूरा कराने के लिए राज्य सरकार की कार्ययोजना की भी जानकारी दी। बैठक में राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल भी मौजूद रहे।

    अरबन चैलेंज फंड के तहत पांच परियोजनाएं चिन्हित

    संकल्प भवन में हुई बैठक में बोरा ने छत्तीसगढ़ में अरबन चैलेंज फंड, मिशन अमृत 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

    उन्होंने बताया कि अरबन चैलेंज फंड के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 6000 करोड़ रुपए के केंद्रीय आवंटन में से 1500 करोड़ रुपए की राशि के प्रावधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत रायपुर में गंज मंडी, टर्शियरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, नवीन मार्केट रिडेवलपमेंट और पुरानी म्यूनिसिपल बिल्डिंग के पुनर्विकास तथा भिलाई-दुर्ग क्लस्टर में हाइब्रिड मॉडल पर वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट को चिन्हित किया गया है। इन परियोजनाओं के लिए हुडको से वित्तीय सहायता और क्षमता विकास को लेकर राज्य स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

    अमृत मिशन के लिए 100 करोड़ जारी

    सोनमणि बोरा ने मिशन अमृत 2.0 के तहत चल रहे कार्यों की अद्यतन प्रगति साझा करते हुए बताया कि चयनित कार्यों को अगले डेढ़ वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त 100 करोड़ रुपए के पूर्ण उपयोग की जानकारी देते हुए केंद्र से अग्रिम किस्त जारी करने का अनुरोध किया।

    केंद्र सरकार ने इस अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य को 100 करोड़ रुपए जारी कर दिए। बोरा ने उन नगरीय निकायों में भी अमृत मिशन लागू करने और अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जहां अभी तक कार्ययोजना स्वीकृत नहीं हुई है।

    स्वच्छ भारत मिशन के कार्य समय पर पूरा करने पर जोर

    बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की घटकवार प्रगति की भी जानकारी दी गई। बोरा ने कहा कि मिशन की अवधि समाप्त होने में कम समय को देखते हुए प्रगतिरत सभी कार्यों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के छोटे आकार और कम घनत्व के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही जमीनी चुनौतियों से भी केंद्रीय सचिव को अवगत कराया। इस पर सत्येंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करें, अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर करें योजनाओं की निगरानी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    राज्य के सरकारी कर्मचारियों की एनुअल एप्रेसल रिपोर्ट लिखने की तय हुई समय सीमा…

    छत्तीसगढ़ में बायोएनर्जी को बढ़ावा: कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 से खुलेंगे रोजगार और निवेश के नए रास्ते, कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किया मंथन

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.