- अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
- स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
- पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
- ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
- दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
- प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Author: Shrikant Baghmare
जशपुर। सूनी गोद भरने की चाह में एक महिला ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा जिला स्तब्ध रह गया। जशपुर जिला अस्पताल से एक माह के मासूम बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने पहले बच्चे के परिवार का विश्वास जीता और फिर तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक से इलाज का झांसा देकर मासूम को लेकर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती थी और उसका उपचार चल रहा था। इसी दौरान दातुनपानी निवासी तारा बाई (35) परिवार के संपर्क में आई।…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के गृह जिले बलौदाबाजार में एक महिला राजस्व अधिकारी पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। कसडोल क्षेत्र के ग्राम चांटीपाली निवासी किसान कमल ओगरे ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग से परेशान होकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। जानकारी के अनुसार किसान के बेटे राज ओगरे का आरोप है कि वह महानदी से ट्रैक्टर में रेत लेकर लौट रहा था, तभी नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने ट्रैक्टर को रोक लिया। परिजनों…
आरंग। जनपद पंचायत आरंग की सामान्य सभा में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पारित गंभीर प्रस्तावों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से प्रशासनिक व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। जनप्रतिनिधियों द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने तथा संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारी अपने पदों पर बने हुए हैं। 16 फरवरी 2026 को आयोजित जनपद पंचायत आरंग की सामान्य सभा में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सदस्यों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया…
बिलासपुर/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और यौन उत्पीड़न के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ दर्ज एफआईआर तथा उससे संबंधित समस्त आपराधिक कार्यवाही को निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप सामान्य, अस्पष्ट और ठोस तथ्यों से रहित हैं, जिससे प्रथम दृष्टया कोई अपराध स्थापित नहीं होता। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने 15 मई 2026 को यह फैसला सुनाया। मामला बलौदाबाजार जिले के राजादेवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेटकुला निवासी श्रीमती गीता साहू द्वारा दर्ज…
धमतरी। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सिर्फ एक घटना नहीं हुई, बल्कि एक परिवार का दर्द सबके सामने फूट पड़ा। जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक पिता की आंखों में उम्मीद थी कि शायद आज उसकी बात सुनी जाएगी। साथ में पत्नी थी, दो मासूम बच्चे थे और मन में न्याय की आखिरी आस थी। लेकिन जब उसे लगा कि उसकी आवाज कहीं नहीं पहुंच रही, तो उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसने पूरे परिसर को स्तब्ध कर दिया। धमतरी के पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी रोहित सोनी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जनदर्शन में पहुंचे थे। हाथ में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार पांडे को प्रदेश का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 1990 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी और वर्तमान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव की सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पांडे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुण कुमार पांडे वर्तमान में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के साथ भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे दिन में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी है। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रायपुर…
बलरामपुर। जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कमलापुर गांव में ईंट भट्ठे पर हुए हादसे ने एक बार फिर बालश्रम और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ऐसे समय सामने आई है, जब राज्य सरकार हाल ही में “बाल सक्षम नीति 2022” के तहत सड़क, भिक्षावृत्ति, बालश्रम और जोखिम भरे कार्यों में लगे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा कर चुकी है। जानकारी के अनुसार हादसा उस…
रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और पुलिस आज सुबह पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन कर खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता Nitin Nabin का पीए बताया था। उसने कहा कि वह भुवनेश्वर जा रहा है और रास्ते में ड्राइवर से विवाद होने के कारण फंस गया है। इसी बहाने उसने डीजल और अन्य…
सूरज दास मानिकपुरी, कवर्धा। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अस्पताल में पदस्थ 8 डॉक्टरों में से केवल 2 डॉक्टर ही ड्यूटी पर मौजूद मिले, जबकि बाकी डॉक्टर अनुपस्थित रहे। डॉक्टरों की कमी के कारण इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों परेशान होना पड़ा। सुबह से अस्पताल पहुंचे मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बैठे रहे। कई मरीजों को बिना उपचार वापस लौटना पड़ा। अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला और लोगों में नाराजगी साफ नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
