Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 27, 2026 सरगुजा संभाग No Comments3 Mins Read

    बलरामपुर। जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कमलापुर गांव में ईंट भट्ठे पर हुए हादसे ने एक बार फिर बालश्रम और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ऐसे समय सामने आई है, जब राज्य सरकार हाल ही में “बाल सक्षम नीति 2022” के तहत सड़क, भिक्षावृत्ति, बालश्रम और जोखिम भरे कार्यों में लगे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा कर चुकी है।

    जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब ईंट भट्ठे में काम कर रहे 11 से 12 वर्ष उम्र के तीन बच्चे ट्रैक्टर के जरिए मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों बच्चे उसके नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद मजदूरों और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला।

    गंभीर रूप से घायल बच्चों को पहले कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के कई ईंट भट्ठों में लंबे समय से नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है, जबकि यह कानूनन अपराध है। लोगों का कहना है कि बच्चों से खतरनाक परिस्थितियों में काम लिया जाता है, लेकिन प्रशासनिक निगरानी लगभग नदारद है।

    घटना ने राज्य सरकार की “बाल सक्षम नीति 2022” की जमीनी स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नीति के तहत ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा, संरक्षण और पुनर्वास से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने हाल ही में जून महीने में विशेष अभियान चलाकर बालश्रम और सड़क जैसी परिस्थितियों में रह रहे बच्चों को मुख्यधारा में लाने की घोषणा भी की है। इसके बावजूद ईंट भट्ठों में नाबालिग बच्चों के काम करने की घटना सामने आना व्यवस्था की गंभीर विफलता माना जा रहा है।

    स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि बाल सक्षम नीति का प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निरीक्षण होता, तो मासूम बच्चों को ट्रैक्टर और ईंट भट्ठों जैसे जोखिम भरे कामों में नहीं लगाया जाता।

    घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित ईंट भट्ठा संचालकों, श्रमिक व्यवस्था और बालश्रम से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उस कड़वी सच्चाई की तस्वीर भी है, जहां कई बच्चे अब भी किताबों की जगह मजदूरी और बचपन की जगह खतरे से भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    अवैध खनन पर छापा, फिर विवाद… SDM और तहसीलदार पर पिटाई और हत्या का आरोप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.