Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    June 22, 2026

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 22, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read
    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    जशपुर। सूनी गोद भरने की चाह में एक महिला ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा जिला स्तब्ध रह गया। जशपुर जिला अस्पताल से एक माह के मासूम बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने पहले बच्चे के परिवार का विश्वास जीता और फिर तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक से इलाज का झांसा देकर मासूम को लेकर फरार हो गई।

    जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती थी और उसका उपचार चल रहा था। इसी दौरान दातुनपानी निवासी तारा बाई (35) परिवार के संपर्क में आई। महिला ने खुद को तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से इलाज करने वाली बताकर बच्चे की मां और परिजनों का भरोसा हासिल कर लिया।

    बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बच्चे की मां और दादी को बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में खाना खिलाने के बहाने ले गई। इसी बीच उसने एक माह के मासूम को गोद में उठाया और मौके से फरार हो गई। बच्चे के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

    सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर दातुनपानी, पंडरापाठ और बगीचा क्षेत्र में तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी कोई संतान नहीं है। लंबे समय से संतान न होने के कारण वह मानसिक तनाव में थी और अपनी सूनी गोद भरने के उद्देश्य से बच्चे का अपहरण कर ले गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    पुलिस की तत्परता से मासूम सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच गया, लेकिन तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर लोगों का विश्वास जीतकर बच्चे के अपहरण की इस घटना ने सभी को चौंका दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.