Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 16, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी से लगे ग्राम रसनी स्थित श्री कृष्णा सॉल्वेंट प्लांट में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नाइट शिफ्ट के दौरान मामूली विवाद ने ऐसा खतरनाक रूप ले लिया कि एक मजदूर ने अपने ही साथी के साथ हैवानियत भरा कृत्य कर दिया। आरोपी ने एयर ब्लोअर मशीन से पीड़ित के शरीर में तेज दबाव से हवा भर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

    जानकारी के मुताबिक घटना 11 मार्च की रात की है। प्लांट में काम के दौरान आरोपी मजदूर मोती साहू एयर ब्लोअर मशीन चला रहा था। उसी समय पीड़ित मजदूर ड्यूटी शुरू करने से पहले कपड़े बदल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

    आरोप है कि गुस्से में आकर मोती साहू ने एयर ब्लोअर का पाइप पीड़ित के मलद्वार पर लगा दिया और मशीन चालू कर दी। तेज दबाव से हवा शरीर के भीतर चली गई, जिससे पीड़ित कुछ ही क्षण में तड़पकर बेहोश हो गया। यह दृश्य देखकर प्लांट में मौजूद अन्य मजदूर घबरा गए।

    सहकर्मियों ने तुरंत उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए महासमुंद के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार शरीर के अंदर अत्यधिक हवा जाने से उसकी आंतों में गंभीर सूजन आ गई है और पेट में संक्रमण फैल गया है। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    इस घटना ने औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामूली विवाद कैसे इतनी खतरनाक हिंसा में बदल गया, यह घटना उसी की भयावह मिसाल बन गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.