Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े

    September 15, 2026

    नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
    • PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े
    • नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, 5 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
    • ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का बने प्रतीक : मुख्यमंत्री साय
    • 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 15, 2026 अपराध No Comments4 Mins Read

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला और स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार संचालित करने वाले मास्टर एडमिन समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सट्टा ऐप की आईडी, स्क्रीनशॉट, व्हाट्सऐप चैट समेत कई डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

    पुलिस के मुताबिक साइबर जागृति कार्यक्रम के तहत लोगों को ऑनलाइन सट्टा और संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड नहीं करने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को BDG ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की जानकारी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

    मुखबिर की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई

    साइबर थाना जांजगीर को सूचना मिली थी कि न्यू चंदनियापारा लिंक रोड निवासी हेमलाल यादव उर्फ सोनू मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए हेमलाल को हिरासत में लिया। पूछताछ में हेमलाल ने BDG नामक ऑनलाइन सट्टा गेम खेलने और उससे जुड़े बड़े नेटवर्क की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि उसे सट्टे की आईडी शैलेंद्र कुमार शर्मा उर्फ शैलू से मिली थी।

    नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर चलता था सट्टा कारोबार

    पुलिस जांच में सामने आया कि शैलेंद्र इस नेटवर्क का मुख्य एडमिन था। वह व्हाट्सऐप के जरिए BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप की मास्टर आईडी और लिंक अन्य लोगों तक पहुंचाता था। इसके बाद नए लोगों को नेटवर्क से जोड़कर उनसे सट्टा खिलाया जाता था। जांच में यह भी पता चला कि नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर काम करता था। नीचे नए लोगों को जोड़ने वाले एडमिन को कमीशन मिलता था और उसके नेटवर्क में शामिल व्यक्ति जितना सट्टा खेलता था, उसके आधार पर ऊपर के एडमिन को भी कमीशन मिलता था।

    शेष चार आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

    तकनीकी साक्ष्यों और हेमलाल के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने मुख्य एडमिन शैलेंद्र कुमार शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर महेश प्रसाद राठौर, राकेश कुमार राठौर, दुर्गेश कुमार राठौर और हीरालाल यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की, जिनमें ऑनलाइन सट्टा ऐप की आईडी, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले। पुलिस के अनुसार शैलेंद्र अब तक करीब 20 लाख रुपये का ऑनलाइन सट्टा खेल चुका था और लिंक के जरिए कई अन्य लोगों को भी इस नेटवर्क से जोड़ चुका था।

    30 लाख से ज्यादा के लेन-देन के सबूत

    पुलिस जांच में ऑनलाइन सट्टे के पैसों के लेन-देन में आधुनिक डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल के प्रमाण मिले हैं। व्हाट्सऐप चैट के अलावा USDT (क्रिप्टो डिजिटल करेंसी) के जरिए भी पैसों के आदान-प्रदान के सबूत सामने आए हैं। आरोपियों के खातों में करीब 30 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी मिली है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्मार्टफोन, सट्टा ऐप की आईडी, स्क्रीनशॉट और चैट सहित डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। दूसरे राज्यों से नेटवर्क के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

    इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

    हेमलाल यादव उर्फ सोनू, उम्र 47 वर्ष, न्यू चंदनियापारा लिंक रोड, जांजगीर
    शैलेंद्र कुमार शर्मा उर्फ शैलू, उम्र 45 वर्ष, शंकर विहार कॉलोनी, लिंक रोड, जांजगीर — मुख्य एडमिन
    महेश प्रसाद राठौर उर्फ मुकेश, उम्र 47 वर्ष, न्यू चंदनियापारा, जांजगीर
    राकेश कुमार राठौर उर्फ पप्पू, उम्र 45 वर्ष, अकलतरा रोड, जांजगीर
    दुर्गेश कुमार राठौर उर्फ मनु, उम्र 45 वर्ष, पुराना चंदनियापारा लिंक रोड, जांजगीर
    हीरालाल यादव, उम्र 47 वर्ष, न्यू चंदनियापारा लिंक रोड, जांजगीर

    जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 और BNS की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा, जुआ या ऐप आधारित वित्तीय धोखाधड़ी के झांसे में न आएं। पुलिस ने संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने और अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी है। ऑनलाइन सट्टे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात पुलिस ने कही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े

    नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, 5 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

    ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का बने प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.