Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    12 साल से जेल में बंद आरोपी, आज तय होगी सजा; झीरम कांड में NIA कोर्ट सुनाएगा फैसला

    September 16, 2026

    मोवा से किडनैपिंग, कुम्हारी टोल पर लूट और भिलाई में पिटाई; पुलिस जांच में जुटी

    September 16, 2026

    भूपेश बघेल की आपत्ति पर 17 सितंबर को हाईकोर्ट का फैसला, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर टिकी नजरें

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 12 साल से जेल में बंद आरोपी, आज तय होगी सजा; झीरम कांड में NIA कोर्ट सुनाएगा फैसला
    • मोवा से किडनैपिंग, कुम्हारी टोल पर लूट और भिलाई में पिटाई; पुलिस जांच में जुटी
    • भूपेश बघेल की आपत्ति पर 17 सितंबर को हाईकोर्ट का फैसला, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर टिकी नजरें
    • छत्तीसगढ़ में 42 GST निरीक्षकों की भर्ती रद्द, मूल पद पर भेजे गए कर्मचारी; जांच में मिलीं कई गड़बड़ियां
    • बिना नक्शे के निर्माण पर सख्ती, रावतपुरा फेस-2 में निगम ने शुरू की बुलडोजर कार्रवाई
    • गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज
    • रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…
    • कांग्रेस में गुटबाजी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, बोले- BJP का बनाया हुआ है नैरेटिव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 16
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मोवा से किडनैपिंग, कुम्हारी टोल पर लूट और भिलाई में पिटाई; पुलिस जांच में जुटी

    मोवा से किडनैपिंग, कुम्हारी टोल पर लूट और भिलाई में पिटाई; पुलिस जांच में जुटी

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 16, 2026 अपराध No Comments4 Mins Read

    भिलाई। दुर्ग जिले से आए आरोपियों द्वारा रायपुर जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर उसे कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाने, मारपीट और लूट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग को दलदल सिवनी रोड, मोवा से कार में बैठाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि रास्ते में उसके ब्रेसलेट, गले की चेन, अंगूठी, दो मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नगद छीन लिए गए। इसके बाद उसे भिलाई ले जाकर करीब 10-11 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। मेडिकल जांच में उसके जबड़े में तीन जगह फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायपुर डेंटल कॉलेज रेफर किया गया।

    मोवा से कार में बैठाकर ले जाने का आरोप

    घटना 10 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, अरमान सिद्दीकी, रोशन सोनी (ज्वैलरी दुकान संचालक), मुदित मिश्रा और शिव सोनी ने दलदल सिवनी रोड, मोवा से 17 वर्षीय नाबालिग को एक वरना कार में बैठाया। कार में बैठाने के बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इसके बाद उसे माना ले जाया गया, वहां भी उसके साथ मारपीट की गई।

    पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नाबालिग को भिलाई ले जाते समय कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कार में ही उसके ब्रेसलेट, गले की चेन, अंगूठी, दो मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नगद छीन लिए गए। बताया गया है कि 40 हजार रुपये उसके दोस्त के थे, जो उससे रकम लेने आने वाला था। आरोप है कि दोस्त के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने रकम लूट ली। इसके अलावा घायल के मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालने का भी आरोप है।

    भिलाई के मैदान में 10-11 युवकों ने घेरकर पीटा

    पीड़ित पक्ष के अनुसार, नाबालिग को भिलाई के एक मैदान में ले जाने के बाद पांच-छह अन्य युवक भी वहां पहुंचे। इसके बाद करीब 10-11 युवकों ने उसे घेर लिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि उसपर बेसबॉल बैट से हमला किया गया।

    घटना में रोशन सोनी के ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। आरोपियों के मन में पुलिस का कोई भय नहीं रहा और वे भिलाई से रायपुर आकर वारदात को अंजाम देने के बाद घायल को वापस भिलाई ले गए।

    खाकी वर्दी वाले व्यक्ति को लेकर भी दावा

    भिलाई ले जाते समय पुलिस वाले से आरोपियों ने मुलाकात की। पीड़ित के अनुसार, वह व्यक्ति खाकी वर्दी में था और ऊपर जैकेट पहना हुआ था। आरोप है कि उस व्यक्ति ने आरोपियों को पहले घायल को कपड़े दिलाने और फिर थाने जाकर उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर उसे थाने में बैठवाने की सलाह दी। पीड़ित का दावा है कि उसने कार में बैठे-बैठे यह बातचीत स्वयं सुनी। इसके बाद आरोपी कथित रूप से इसी योजना के तहत जामुल थाना पहुंचे और खुद को पीड़ित बताने का प्रयास किया।

    आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और लूट का अपराध दर्ज

    हालांकि, जामुल थाना प्रभारी राकेश कुटेश्वर ने मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपियों से पूछताछ की और पीड़ित की ओर से अपराध दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोशन सोनी और अरमान सिद्दीकी से पूछताछ के दौरान उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया। बताया गया है कि दोनों ने पूछताछ के दौरान तीन बार अपने बयान बदले। इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और लूट जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया।

    दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में मामले में कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। मोवा से कथित रूप से युवक को कार में बैठाकर ले जाने से लेकर माना, कुम्हारी टोल प्लाजा और भिलाई तक की गतिविधियों में कार की आवाजाही, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और कथित रूप से लूटे गए सामान की छानबीन कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    12 साल से जेल में बंद आरोपी, आज तय होगी सजा; झीरम कांड में NIA कोर्ट सुनाएगा फैसला

    भूपेश बघेल की आपत्ति पर 17 सितंबर को हाईकोर्ट का फैसला, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर टिकी नजरें

    छत्तीसगढ़ में 42 GST निरीक्षकों की भर्ती रद्द, मूल पद पर भेजे गए कर्मचारी; जांच में मिलीं कई गड़बड़ियां

    बिना नक्शे के निर्माण पर सख्ती, रावतपुरा फेस-2 में निगम ने शुरू की बुलडोजर कार्रवाई

    गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज

    रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.