Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    September 7, 2026

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    September 7, 2026

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट
    • दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 20, 2026 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के गृह जिले बलौदाबाजार में एक महिला राजस्व अधिकारी पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। कसडोल क्षेत्र के ग्राम चांटीपाली निवासी किसान कमल ओगरे ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग से परेशान होकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है।

    जानकारी के अनुसार किसान के बेटे राज ओगरे का आरोप है कि वह महानदी से ट्रैक्टर में रेत लेकर लौट रहा था, तभी नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने ट्रैक्टर को रोक लिया। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर वाहन को कसडोल थाने में खड़ा करा दिया गया। परिवार का दावा है कि उसी दौरान पकड़े गए दो अन्य ट्रैक्टर कथित लेन-देन के बाद छोड़ दिए गए, जबकि उनका ट्रैक्टर जब्त रखा गया।

    परिवार के मुताबिक कमल ओगरे पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। ट्रैक्टर जब्त होने और कथित रिश्वत मांग से वे गहरे तनाव में आ गए और इसी से परेशान होकर उन्होंने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। बीएमओ वंदना भेले ने बताया कि किसान की हालत अब खतरे से बाहर है और लगातार निगरानी में रखा गया है।

    विधायक संदीप साहू अस्पताल पहुंचे

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक संदीप साहू अस्पताल पहुंचे और पीड़ित किसान से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा अवैध वसूली या दबाव बनाया गया है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विधायक ने रेत परिवहन, ट्रैक्टर जब्ती और कथित लेन-देन के पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।

    वहीं नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रेत परिवहन को लेकर की गई कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत थी और किसी प्रकार की रिश्वत नहीं मांगी गई। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने एसडीएम को तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच में ट्रैक्टर जब्ती की प्रक्रिया, रेत परिवहन कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप और किसान द्वारा जहर सेवन की परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी।

    यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि बलौदाबाजार जिला राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा का गृह जिला है। ऐसे में एक महिला राजस्व अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप ने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर एसडीएम जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे तय होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या किसी अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.