Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का कार्यकर्ताओं से संवाद: समस्याओं को सुनकर किया निराकरण

    August 21, 2026

    बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय खुलने की उम्मीद, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

    August 21, 2026

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का कार्यकर्ताओं से संवाद: समस्याओं को सुनकर किया निराकरण
    • बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय खुलने की उम्मीद, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा
    • नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करें, अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर करें योजनाओं की निगरानी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • छत्तीसगढ़ में शहरी योजनाओं की प्रगति की केंद्र ने की सराहना, अमृत मिशन के लिए जारी हुए 100 करोड़
    • राज्य के सरकारी कर्मचारियों की एनुअल एप्रेसल रिपोर्ट लिखने की तय हुई समय सीमा…
    • छत्तीसगढ़ में बायोएनर्जी को बढ़ावा: कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 से खुलेंगे रोजगार और निवेश के नए रास्ते, कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किया मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, August 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय खुलने की उम्मीद, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

    बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय खुलने की उम्मीद, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 21, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई देने के लिए राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयास अब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मंत्री वर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।

    मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की महत्ता और स्थानीय विद्यार्थियों के हित से जुड़े विभिन्न पहलुओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रक्रिया को गति देते हुए जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आश्वस्त किया कि इस विषय पर जल्द ही आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री के इस आश्वासन से जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं। मंत्री वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना  सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर केंद्र सरकार के स्तर पर बेहद सकारात्मक चर्चा हुई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से जल्द निर्णय लेने का आश्वासन मिलना पूरे जिले के लिए सुखद और उत्साहजनक है।

    विद्यार्थियों को मिलेंगे बेहतर शैक्षणिक अवसर

    बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। वर्तमान में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बड़े शहरों या अन्य जिलों का रुख करना पड़ता है। जिले में विद्यालय खुलने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सकेगा। राज्य सरकार द्वारा विद्यालय के संचालन के लिए शुरुआती दौर में अस्थायी भवन की व्यवस्था के साथ-साथ भविष्य में स्थायी भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित एवं आरक्षित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    शैक्षणिक विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रयास

    उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ी यह पहल जिले के समग्र शैक्षणिक विकास को एक नई गति प्रदान करेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का कार्यकर्ताओं से संवाद: समस्याओं को सुनकर किया निराकरण

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करें, अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर करें योजनाओं की निगरानी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    छत्तीसगढ़ में शहरी योजनाओं की प्रगति की केंद्र ने की सराहना, अमृत मिशन के लिए जारी हुए 100 करोड़

    राज्य के सरकारी कर्मचारियों की एनुअल एप्रेसल रिपोर्ट लिखने की तय हुई समय सीमा…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.