सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी की बीच सड़क पर दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि दोपहर करीब 12 बजे श्रीराम जनरल स्टोर के संचालक अभिषेक केशरवानी आरोपी की मां को बाइक पर बिठाकर कहीं ले जा रहा था, तभी आरोपी ने बीच सड़क पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस मृतक के परिजनों के साथ अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।




