KHABARWAAD RAIPUR. महादेव सट्टा कांग्रेस के गले का फांस बन गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले EOW ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजनंदगांव के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज किया है, इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भाजपा नेता भूपेश बघेल पर निशाना साधने लगे हैं।
इस एफआईआर के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है. वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने इसपर चुटकी ली है। उन्होंने कहा प्रदेश में सुशासन लौट आया है. भगवान का नाम लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर महादेव का प्रकोप बरसना तय है. भूपेश बघेल को चुनाव में जनता पहले ही सबक सीखा चुकी है. आगे-आगे देखिए क्या होता है।
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पतन के साथ ही सुशासन लौट आया है, कानून भी अपना काम कर रहा है. भगवान का नाम लेकर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी रचने वाले “बगुलाभगतो” पर महादेव का प्रकोप बरसना तय है. भूपेश बघेल जी विधानसभा चुनाव में जनता पहले ही आपको सबक सीखा चुकी है. आगे-आगे देखिए होता है क्या!




