Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » होली मिलन समारोह: मुख्यमंत्री साय संग विधायक अनुज शर्मा फाग धुन में रमे, नंगाड़े पर हाथ आज़माया

    होली मिलन समारोह: मुख्यमंत्री साय संग विधायक अनुज शर्मा फाग धुन में रमे, नंगाड़े पर हाथ आज़माया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 24, 2024 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. स्व. मधुकर खेर स्मृति रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में इस बार छत्तीसगढ़ की संस्कृति के रंग बिखरे। होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस मौक़े पर उन्होंने सभी को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी और कहा, रायपुर प्रेस क्लब की नयी युवा टीम के इस आयोजन को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा, क्योंकि 60 साल के अपने जीवन में मेरे लिये होली का ऐसा अनुभव बेहद ख़ास है। होली के मौक़े पर रायपुर प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को टोपी के साथ सब्ज़ियों की माला पहनाई और कटहल भेंट किया। विधायक अनुज शर्मा के फाग की धुन में मुख्यमंत्री भी रम गए और नंगाड़े पर हाथ आज़माया।

    कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अनुज शर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, बीजेपी मीडिया सेल के अध्यक्ष अमित चिमनानी, कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, सीएम के निज सचिव तुलसी कौशिक समेत बीजेपी-कांग्रेस के प्रवक्तागण और बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

    Read Also-  राजधानी के इस इलाके में महामारी की तरह फैला डायरिया

    होली मिलन समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों ने आयोजन की सराहना की और याद किया कि काफी सालों पहले ऐसी होली रायपुर प्रेस क्लब में हुआ करती थी। नई युवा और रचनात्मक टीम के आने के बाद फिर वो गरिमामय दौर लौट आया है। इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के होली विशेषांक ‘ सेन्सलेस टाइम्स’ का विमोचन किया गया, जिसे उल्टी खोपड़ी के नाम से मशहूर पत्रकार सुधीर आज़ाद तम्बोली और उनकी टीम ने तैयार किया है, जिसमें अरविंद सोनवानी, गंगेश द्विवेदी, पीसी रथ, अजीत शर्मा, मृगेंद्र पांडेय, प्रमोद साहू, दानिश अनवर, रेणु तिवारी और सागर फ़रिकार शामिल हैं।

    रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए। डायरेक्टर सतीश जैन व मनोज वर्मा ने होली की बधाई दी तो लोकगायक सुनील सोनी ने अपनी आवाज के जादू से माहौल रंगीन कर दिया। लोकगायक अनुराग शर्मा ने अपने गीतों से होली का उत्साह दोगुना किया तो पंडवानी गायिका दुर्गा साहू ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का परिचय दिया। लोकगायिका भूमिका साहू, दीपिका-दीक्षा धनगर और मिथलेश्वरी सेन ने रायपुर प्रेस क्लब की होली में रंग जमाया।

    Read Also-  पूर्व सीएम के करीबी नेता ने कांग्रेस को कहा अलविदा

    रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर होली के आयोजन में सभी का स्वागत किया और रंगों के उत्सव की बधाई दी, महासचिव डॉ वैभव शिव पांडेय ने व्यंग्य बाण दागे! इस दौरान उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी व अरविंद सोनवानी ने भी अतिथियों का स्वागत किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg raipur news chhattisgarh news crime in raipur firing in hyper club raipur news latest news madhya pradesh news news raipur raipur accident news raipur breaking news raipur corruption news raipur crime news raipur fire news raipur firing news raipur hindi news raipur in hindi news raipur latest news raipur news raipur news in hindi raipur news today raipur today latest news raipur today news today news today news raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.