Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सड़क किनारे खड़ी थी लग्जरी कार, सीट पर रखी थी दो बोरियां, दरवाजा खोलते ही दंग रह गई पुलिस

    सड़क किनारे खड़ी थी लग्जरी कार, सीट पर रखी थी दो बोरियां, दरवाजा खोलते ही दंग रह गई पुलिस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 8, 2024 अपराध No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD AMBIKAPUR. अगर आपको सड़क पर कोई लग्जरी कार दिख जाए तो एक बार के लिए आपका ध्यान उसके ऊपर चला ही जाता है। गाड़ियां देखकर लोग उसमें बैठे इंसान के बारे में भी अनुमान लगा लेते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि लग्जरी कार चलाने वाला शख्स भी अमीर होगा और उसके पास किसी चीज की कमी नहीं होगी। पुलिस भी अक्सर ऐसी कार को आराम से जाने देती है। बस इस बात का फायदा उठाने लगे हैं शहर के स्मगलर्स।

    अंबिकापुर पुलिस की आंखों के सामने ही एक शख्स लग्जरी कार में 40 किलो गांजे की तस्करी करने आया था। कार की वजह से किसी को शक नहीं हुआ कि इसमें कोई अवैध काम हो रहा है। लेकिन एक मुखबिर की सूचना पर जैसे ही कार की तलाशी ली गई, पुलिस के होश उड़ गए। कार की सीट पर दो बोरियां रखी हुई थी। इनके अंदर चालीस किलो गांजा बरामद किया गया।

    Read Also-  एम्बुलेंस की आड़ में करोड़ों की गांजा तस्करी, दो गिरफ्तार…

    कर रहा था ग्राहक का इन्तजार
    अंबिकापुर के सांड़बार के पास मौजूद स्मृति वन के बाहर एक लग्जरी कार खड़ी थी। इसके बाहर ही शख्स किसी का इंतजार कर रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वहां गांजे की डिलीवरी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, शख्स भागने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ा। इसके बाद जब कार की तलाशी ली गई तो अंदर से चालीस किलो गांजा बरामद किया गया।

    लाखो की है कीमत
    पुलिस ने आरोपी का पकड़कर जेल भेज दिया है। उसकी पहचान फरसाबहार के जजशपुर निवासी मुकेश राम यादव के रूप में की गई है। जब्त किये गए गांजे की कीमत करीब आठ लाख बताई जा रही है। तलाशी में पुलिस को सीट से दो बोरे मिले थे। इनमें बीस-बीस किलो गांजा भरा गया था। अब पुलिस इसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur crime news breaking news cg breaking news cg crime news cg news cg news in hindi cg raipur news cg today news chhattisgarh crime news chhattisgarh news crime news dhamtari crime news cg durg crime news hindi news korba crime news latest news live news madhya pradesh news mahasamund crime news murder news raipur crime news raipur crime news cg raipur news raipur news cg raipur news crime raipur news today today news top news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.