AASHISH PADAMWAR
KHABARWAAD BIJAPUR. जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना तर्रेम से जिला बल, कैम्प पेगड़ापल्ली से कोबरा 210, केरिपु 168 की संयुक्त टीम बुड़गीचेरू, गुण्डम की ओर माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान जिले के पेगड़ापल्ली के जंगलों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं ब्लास्ट करने की घटना में शामिल 1 लाख रूपए के इनामी सहित 2 माओवादी को गिरफ्तार करने की सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है. पकड़े गये माओवादी में से एक DAKMS अध्यक्ष एवं दूसरा IED टीम का एक्सपर्ट व कृषि शाखा के अध्यक्ष के पद पर संगठन में सक्रिय है।
पकडे गए 2 माओवादियों में एक हेमला हुंगा(DAKMS अध्यक्ष) पिता पोज्जा जाति मुरिया उम्र 41 वर्ष निवासी नयापारा बुड़गीचेरू थाना तर्रेम जिला बीजापुर, वहीं दूसरा पूनेम बुधरू (IED एक्सपर्ट एवं कृषि शाखा अध्यक्ष) पिता मासा जाति मुरिया उम्र 40 मेटापारा बुड़गीचेरू थाना तर्रेम जिला बीजापुर है। पकड़े गये माओवादी दिनांक 19.04.2022 को पेगड़ापल्ली के जंगलों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं ब्लास्ट करने की घटना में शामिल थे।




