KHABARWAAD RAIPUR. लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विकास उपाध्याय का आज नामाँकन रैली का आयोजन लगभग दोपहर 12:00 बजे प्रस्तावित है, जिसमें सर्वप्रथम गाँधी मैदान रायपुर में आमसभा का आयोजन होगा, तत्पश्चात नामाँकन रैली गांधी मैदान से कोतवाली चौक- मालवीय रोड- जय स्तंभ चौक से शास्त्री चौक होकर कलेक्ट्रेट तक निकाला जाएगा, जिसके चलते इस मार्ग पर यातायात की अत्यधिक दबाव रहने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने अपील कि है कि गांधी मैदान, कोतवाली चौक , मालवीय रोड – जय स्तंभ की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।




