KHABARWAAD RAIGARH. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 की तलाश जारी है। महानदी में शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच सुबह करीब 8.20 बजे 7 साल के पीकू राठिया, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया है। इसके बाद गोताखोरों ने दो शव और निकाले। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला है।
इसके अलावा लक्ष्मी राठिया, कुणाल राठिया, तेरसबाई राठिया के शव भी मिल गए हैं। रेस्क्यू टीम ने नदी से अब तक 7 शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, 1 लापता की तलाशी के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Read Also- श्रद्धालुओं से भरी नाव महानदी में पलटी, एक का शव बरामद, 8 लापता, नाव में सवार थे 70 लोग
शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे
कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।
ये हादसा ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार करने के दौरान हुआ। करीब 70 लोगों से भरी नाव एकाएक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। एक महिला का शव शुक्रवार को बरामद हो गया था, वहीं, शनिवार को है। जबकि 7 लोग डूब गए हैं।
गोताखोरों की टीम कर रही रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस के अलावा रायगढ़ जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन रात होने पर ऑपरेशन रोक दिया गया।




