Khabarwaad business desk: देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार से मंगलवार शाम तक गोल्ड 2600 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है. जानकारों की मानें तो सोना और भी सस्ता हो सकता है. अगले 24 घंटे से 36 घंटे में गोल्ड की कीमत में 2000 रुपए की गिरावट देखने को मिल सकती है.
जी हां, ईरान इजराइल वॉर थोड़ा ठंडा पड़ा है. दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स 106 के लेवल से ऊपर चला गया है. जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. जानकार कह रहे हैं कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक जून में ब्याज दरों में कटौती नहीं करने जा रहा है. यही कारण है कि गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.
वैसे गोल्ड कमोडिटी के जानकारों ने दो कंडीशन भी एड की है. पहली ये कि ईरान और इजरायल वॉर को अगले 24 से 36 घंटों तक ठंडा रहना होगा. दूसरी कंडीशन ये है कि अगले 10 घंटों में गोल्ड की कीमत को 70 हजार रुपए का लेवल तोड़ना होगा. अगर ये दोनों कंडीशन पूरी होती है तो गोल्ड की कीमतों को क्रैश होने से कोई नहीं रोक पाएगा. वैसे आज कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड के दाम 70200 रुपए के लेवल पर आ चुके थे. दूसरी ओर विदेशी बाजारों में भी एक से सवा फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में गोल्ड की कीमत में कितनी गिरावट देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में गोल्ड के दाम कितने हो सकते हैं.




