Author: admin

रामानुजगंज। शहर के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पलगी में प्राथमिक शाला जावाखाड़ी के शिक्षक द्वारा मासूम छात्र की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले 7 वर्षीय छात्र भागीरथी यादव को गिनती में गलती करने पर शिक्षक उदय यादव ने इतनी जोरदार पिटाई की कि उसकी आंख में खून उतर आया और चेहरा सूज गया। घटना शुक्रवार की है। भोजन अवकाश के बाद कक्षा में पहुंचे शिक्षक ने बच्चे से गिनती सुनाने को कहा। गलती जैसे ही हुई, शिक्षक ने उसके दोनों गालों पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। बच्चा जब डर के…

Read More

कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेली कन्हार में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कोरर थाना प्रभारी के अनुसार घायल युवक हाटकर्रा का निवासी है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल धनेली कन्हार में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा जमीनों के गाईड लाइन दर बढ़ाने का कांग्रेस विरोध करती है। भाजपा सरकार का यह निर्णय अदूरदर्शी निर्णय है। उन्होंने आगे कहा कि गाईडलाइन की दर बढ़ने से आम आदमी को परेशानी होगी, लोगों का मकान, दुकान, फैक्ट्री बनाने का खर्च बढ़ जायेगा। भूमि की खरीदी-बिक्री  बंद हो जायेगी या कम हो जायेगी और बेरोजगारी बढ़ेगी। भाजपा सरकार का यह फैसला प्रदेश के…

Read More

भिलाई। शहर के छावनी थाना इलाके में शुक्रवार को महिला शिक्षिका का अपहरण हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल शिक्षिका राधा साहू के पति मुकेश साहू को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर से एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए कहा कि राधा साहू उसके कब्जे में हैं और उनकी सुरक्षित रिहाई के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की। कॉलर ने धमकी देते हुए…

Read More

रायपुर। बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की बड़ी सफलता के बीच हार्डकोर नक्सली चैतू और अनंत के आत्मसमर्पण ने एक बार फिर शांति की उम्मीदों को मजबूत किया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, चैतू और अनंत ने अपने साथियों के साथ पुनर्वास का रास्ता चुना है। बस्तर शांति की ओर बढ़ रहा है और अब नक्सलवाद समाप्त होने के कगार पर है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि, बस्तर और पूरे देश में नक्सलवाद 80% तक खत्म हो चुका है और शेष 20% को भी निर्धारित समय में समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि, आने वाला बस्तर…

Read More

सूरजपुर। जिले में हाथियों और मानव के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खलिहान में धान की रखवाली कर रहे दंपत्ति पर हाथियों ने हमला कर उनकी जान ले ली। जानकारी के अनुसार मृतक कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खेत के पास बने खलिहान में सो रहे थे। करीब रात 2 बजे जंगल से निकले हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और अचानक दंपत्ति पर हमला कर उन्हें कुचल डाला। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेल मंडल से एक गंभीर घटना सामने आई, जहाँ एक कर्मचारी ने अधिकारियों से लगातार मिल रही उपेक्षा और दबाव से त्रस्त होकर फिनाइल पी लिया। अचानक हुई इस घटना से मंडल कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल कर्मचारी को तुरंत देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उसकी स्थिति अभी स्थिर नहीं है और डॉक्टर लगातार उसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत और कार्यस्थलीय समस्याओं को लेकर Sr DPO से मिलने गया था। बताया जा रहा है कि…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में लगभग दस महीने पहले आंबेडकर अस्पताल से चोरी हुई नवजात बच्ची के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश बृजेश राय की कोर्ट ने आरोपी रानी साहू और उसकी बेटी पायल को अपराध साबित होने पर दस-दस वर्ष की कठोर कैद की सजा दी है। वहीं इस प्रकरण में शामिल बताए गए युवक को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में रानी और पायल दोनों संदिग्ध गतिविधियों में नजर आईं। पीड़िता नीता रात्रे तीन जनवरी को प्रसव के…

Read More

सरगुजा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. योगेंद्र पैकरा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव तिग्गा को प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला ने अस्पताल में लगातार अव्यवस्था की मिल रही शिकायतों की जांच के बाद की है। डॉ. शुक्ला का कहना है कि बीएमओ को अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ। मरीजों उनके स्वजन के साथ ही जन सामान्य से…

Read More

सूरजपुर। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम रामजनम विश्वकर्मा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिकघटना जरही गांव के पास हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम को दी। जिसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक चरौदा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहास पुलिस ट्रक…

Read More