कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेली कन्हार में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोरर थाना प्रभारी के अनुसार घायल युवक हाटकर्रा का निवासी है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल धनेली कन्हार में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है




