Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा की सरकार आने के बाद भूमि की सरकारी दर 40 से 500 प्रतिशत बढ़ गई – विक्रम मंडावी

    भाजपा की सरकार आने के बाद भूमि की सरकारी दर 40 से 500 प्रतिशत बढ़ गई – विक्रम मंडावी

    adminBy adminNovember 29, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments5 Mins Read

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा जमीनों के गाईड लाइन दर बढ़ाने का कांग्रेस विरोध करती है। भाजपा सरकार का यह निर्णय अदूरदर्शी निर्णय है।

    उन्होंने आगे कहा कि गाईडलाइन की दर बढ़ने से आम आदमी को परेशानी होगी, लोगों का मकान, दुकान, फैक्ट्री बनाने का खर्च बढ़ जायेगा। भूमि की खरीदी-बिक्री  बंद हो जायेगी या कम हो जायेगी और बेरोजगारी बढ़ेगी। भाजपा सरकार का यह फैसला प्रदेश के विकास में बाधा पहुंचाने वाला फैसला है । इस फैसले का कांग्रेस पार्टी विरोध करती और इस फैसले को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करती है।

    विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूरे देश में ऐसा कहीं नहीं हआ कि एक साल में जमीन की गाईडलाईन 130 से 500 प्रितशत तक बढ़ा दी गयी हो। जबकि मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, पुणे जैसे अन्य बड़े शहरों में भी जमीन की गाईडलाईन की दर एक बार में 10 से 15 प्रितशत ही बढाई जाने की परंपरा रही है।

    उन्होंने आगे कहा सरकार पहले भूमि के गाईडलाईन दरों में कांग्रेस सरकार के समय दिए जाने वाले 30 प्रितशत छूट को समाप्त कर दिया अब अचानक से जमीनों की सरकारी कीमत 10 से 100 प्रितशत बढ़ा दिया, मतलब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद भूमि की सरकारी कीमत 40 से 130 प्रितशत बढ गयी।

    विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा पिछले हफ्ते ही सरकार ने निवेश क्षेत्र में कृषि भूमि की रेट की गणना में पिरवर्तन किया यदि एक किसान को एक एकड़ जमीन बेचना है तो शुरूआत के 15 हजार वर्गफीट तक वर्गफीट के हिसाब से स्टांप डयूटी देना होगा तथा उसके बाद की जमीन पर हेक्टेयर के दर से स्टांप डयूटी देनी होगी। इससे कृषि जमीने खरीदना महंगा होगा, किसानों की जमीनें बिकना बंद हो जायेगी। अब 30 लाख की जमीन के लिए 22 लाख की स्टांप ड्यूटी कोई सरफिरी  सरकार ही लगा सकती है ।

    उन्होंने कहा प्रदेश के कई शहरों के आसपास कुछ जगह ऐसी भी स्थिति बन गयी है कि अगर कोर्ड 1000 फीट जमीन की खरीदी 6 लाख रु. में करता है तो उसे 4 लाख 40 हजार रु. रिजस्ट्री शुल्क चुकाना होगा, कुछ क्षेत्रों में रिजस्ट्री शुल्क और जमीन की कीमत एक बराबर होगी और कुछ क्षेत्रों में जमीन की कीमत से ज्यादा रिजस्ट्री शुल्क देना पड़ेगा। ऐसे में गरीब आदमी मकान कैसे बनायेगा? तिनका तिनका जोड़कर और कर्ज लेकर जमीन खरीदने वालों को जमीन के साथ रिजस्ट्री के लिए भी कर्ज लेना पड़ेगा, फिर मकान बनाने पैसा कहाँ से इंतजाम करेगा? ये बड़ा सवाल है।

    विधायक विक्रम मंडावी कहा सरकार ने पहले ही 5 डिसमिल से कम जमीनों की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसके कारण गरीब आदमी मकान नहीं बना पा रहा, किसी के पास सिर्फ 1000 या 2000 वर्गफीट जमीन है तो वह उसमें से आधा बेच बेच भी नहीं सकता। ऐसा लगता है सरकार के फैसले जानबूझकर जनता को विशेषकर किसानों गरीबों और रियल स्टेट से जुड़े हुये लोगों को परेशान करने के लिये, लिये गये है।

    विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि सरकार के द्वारा जमीन की रजिस्ट्रियों के संबंध में, भूमि के गाईडलाईन के संबंध में सरकार के फैसले जनता के हितों के खिलाफ है। कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार रियल स्टेट सेक्टर देता है, सरकार के इस अनुचित फैसले से छत्तीसगढ़ में रियल स्टेट व्यवसाय की कमर टूट जायेगी।

    उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कांग्रेस सरकार ने 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री शुरू कर तथा गाईडलाईन की दर में 30 प्रतिशत छूट कर प्रदेश में रियल स्टेट सेक्टर में प्राण फूंका था, यही कारण था कि कोरोना के समय भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत थी। वर्तमान सरकार के निर्णय से बेरोजगारी बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था तबाह होगी, रियल स्टेट में गिरावट आयेगी। सरकार का आर्थिक प्रबंधन फेल हो गया है। सरकार के पास अपनी योजनाओं को चलाने के लिए पैसा नहीं है इसीलिए सरकार विभिन्न मदों में टैक्स बढ़ा कर जनता पर बोझ थोप रही है। इसीलिए जमीन के गाईड लाईन के रेट बढ़ाये गये तथा बिजली के दाम बढ़ाये गये। बिजली बिल में 400 यूनिट छूट को समाप्त किया गया। अब जमीनों की रजिस्ट्री महंगी की जा रही है।

    प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य लच्छूराम मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, पूर्व युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे, पीसीसी सदस्य ज्योति कुमार, जिला महामंत्री सुखदेव नाग, नगर कांग्रेस बीजापुर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील उद्दे, ब्लॉक कांग्रेस बीजापुर के अध्यक्ष रमेश यालम, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गीता कमल, पार्षद बबीता झाड़ी, पूर्व पार्षद कविता यादव, ललिता झाड़ी, संजना चौहान, पुष्पा, माधुर्य, युवा कांग्रेस के नेता एजाज सिद्दीकी, कामेश मोरला, बलराम कोरसा, विजयपाल सोढ़ी, लक्ष्मण कड़ती और ब्रिज कावरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.