Author: admin

दुर्ग।भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दी। बाइक में सवार युवती सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। वही फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह युवती साक्षी द्विवेदी भिलाई पावर हाउस से भिलाई 3 जाने के अपने पिता के साथ बाइक पर का रहे थे।…

Read More

कवर्धा। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रानीदहरा पर्यटन स्थल के पास ही स्थित एक कुएं में नवजात शिशु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह दर्दनाक घटना बोड़ला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ग्रामीण रोज़ की तरह कुएं के पास पहुंचे, तभी पानी में नवजात का शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास से शव को बाहर निकाला। शव निकलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा फैल गया और लोगों में आक्रोश व दुख का माहौल बन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने हाइकोर्ट में नया महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। एडवोकेट विवेक शर्मा को महाअधिवक्ता पद की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन के विधि और विधायी कार्यविभाग ने सौंपी है। बता दें कि, विवेक शर्मा वर्तमान में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में शासन के पक्ष में पैरवी कर रहे थे। महाअधिवक्ता एन. प्रफुल्ल भारत के इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त था। विधि और विधायी कार्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Read More

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को खेला जाना है, जिसका टिकट आज शाम 5 बजे से मिलनी शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन टिकट जिनी.इन (https://ticket-genie.in) पर उपलब्ध होगा। वहीं बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 से क्यूआर कोड और आधार कार्ड दिखाकर फिजिकल टिकट ले सकेंगे। स्टूडेंट्स को 24 नवंबर को टिकट इंडोर स्टेडियम जाकर खरीदना होगा। आज से 48 हजार टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए संघ ने एक आईडी में अधिकतम 4 टिकट देने की घोषणा की…

Read More

नेशनल डेस्क। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बिहार कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां फातमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ फातिमा ने पार्टी नेतृत्व और बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि टिकट वितरण में उनके साथ जानबूझकर नाइंसाफी की गई और महिलाओं की भागीदारी को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने लिखा कि राजनीति करने के कई पैमाने हैं, लेकिन अपने 25…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी ठिठुरन भरी सर्दी अब धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और वहां सुबह और देर रात में ठंड का असर बरकरार रहेगा। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में शीतलहर की स्थिति अगले कुछ दिनों तक रह सकती है,…

Read More

नेशनल डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA )के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीतीश कुमार गांधी मैदान के लिए निकल चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि नई सरकार में कैबिनेट को लेकर जो सहमति बनी है, उसके तहत…

Read More

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुबह 8:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से झारखंड के झारसुगुड़ा के लिए रवाना होकर सुबह 9:50 बजे झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहां से हेलीकॉप्टर से 11:10 बजे अंबिकापुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हदजोड़ सम्मान योजना व मुख्यमंत्री जनजातीय अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। साथ ही जनजातीय प्रमुखों, जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका…

Read More

रायपुर। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। धान खरीदी के 5वें दिन 19 नवंबर को किसानों से 7 लाख 11 हजार 335 क्विंटल धान की खरीदी की गई। धान उपार्जन का यह आंकड़ा बीते 4 दिनों में खरीदे गए धान की मात्रा के लगभग बराबर है।  राज्य में 15 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक कुल 14 लाख 54 हजार 451 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया…

Read More

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना इलाके में डबल मर्डर का ममला सामने आया है। यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला और उसके बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम खरसिया विकासखंड के ग्राम खैरपाली की है। आरोपी भीखम पटेल (26 वर्ष), मूल रूप से छोटे मुड़पार का रहने वाला है। वह बचपन से अपनी मां लक्ष्मीन बाई के साथ ननिहाल खैरपाली में रह रहा…

Read More