Author: admin

सहसपुर लोहारा।  सहसपुर लोहारा राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजा खड़ग राज सिंह ने बोडला स्थित आदिवासी बालक आश्रम में छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अध्ययनरत बच्चों को स्कूलबैग, ड्रेस एवं खेल सामग्री वितरित किया। राजा खड़गराज कुमार सिंह सेवा संस्थान के माध्यम से वितरित यह सामग्री को पाकर बच्चे खासे खुश नजर आये बच्चों को ख़ुशी इस बात की भी थीं की वो राजा खड़ग राज सिंह को पास से देख रहे है और उनसे बात कर रहे है। इस अवसर पर राजा खड़गराज सिंह ने बच्चों से बात करते हुए कहा की अच्छे…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए टिकट बिक्री को हरी झंडी मिल गई है। क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ को देखते हुए इस बार टिकटों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। छात्र वर्ग के लिए इस बार टिकट दर कम रखी गई है। मान्य पहचान पत्र दिखाने पर छात्र 800 रुपये में टिकट खरीद पाएंगे। पहले जहाँ यही टिकट 1000 रुपये की थी, अब कीमत घटाकर छात्रों को राहत दी गई है। एक छात्र केवल एक ही…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले को दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान कलेक्टर जितेन्द्र यादव और सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने प्राप्त किया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय जल मिशन कार्यक्रम अंतर्गत मिला है। जिसके तहत किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए 2 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। जल शक्ति मंत्रालय की राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों के निरीक्षण, पर्यवेक्षण और मूल्यांकन के बाद ईस्ट जोन का बेस्ट जिला चुना गया। यह पुरस्कार कलेक्टर जितेंद्र यादव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने प्राप्त किया।…

Read More

रायपुर। देश में चल रहा माओवाद के खिलाफ अभियान अब अपने अंतिम दौर में है। माओवाद के ताबूत में एक और कील के रूप में सुरक्षा बल के जवानों में हिड़मा को मार गिराया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर मंगलवार को जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 6 माओवादियों को मार गिराया है। इसमें एक करोड़ ईनामी कुख्यात माओवादी हिड़मा भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में हिड़मा, उसकी पत्नी राजे और 25 लाख का इनामी माओवादी एसजेडसीएम टेक शंकर मारा गया है। यह इनकाउंटर सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता बतायी…

Read More

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में चार साल का मासूम बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मासूम अपने घर से साइकिल चलाते हुए अपनी मां के साथ निकला था, जो लौटकर नही आया। देर शाम तक गांव के अलावा आसपास गांवो में पतासाजी की गई, लेकिन बालक गांव के ही तालाब में दिखाई पड़ा। मिली जानकारी अनुसार, भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सौराबांधा में सोमवार की शाम चार वर्षीय बालक प्रिंसकुमार पिता जयप्रकाश ध्रुव की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पड़ोसियों की माने तो मृतक की मां शाम को स्कूल के पास…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में दिव्यांग बच्चों का सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए। यह कार्यक्रम बाल दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर एश्वर्या जन सेवा समर्थन सोसायटी एवं शुभम शिक्षण एवं कला संसथान द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों हिंदी-छत्तीसगढ़ी गीत गाकर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कार्यक्रम में वो बच्चे जो बोल-सुन नहीं पाते उन्होंने छत्तीसगढ़ी गाने पर नृत्य कर अदभुत प्रदर्शन किया। इस प्रोग्राम बच्चों ने गीत गाना, नृत्य करना के साथ-साथ नाटक का भी प्रस्तुति दी। इसके साथ साथ आए हुए सभी बच्चों…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आज यानी मंगलवार को पुराने विधानसभा भवन में आयोजित हुआ।  सदन में सबसे पहले स्पीकर रमण सिंह ने दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह सत्र केवल एक दिन का होगा। डॉ रमन के मुताबिक नियमित शीतकालीन सत्र दिसंबर में नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य विधानसभा की 25 साल की संसदीय यात्रा पर चर्चा करना है। सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के दो दर्जन से अधिक…

Read More

छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ जारी है। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हो रही है, जिसमें कुख्यात माओवादी लीडर हिड़मा सहित 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चल रही है। मंगलवार सुबह से चल रही इस गोलीबारी में कई नक्सली घायल हुए हैं। सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कोंटा एरिया कमेटी सचिव मगडू अपने दस्ते के साथ इस क्षेत्र में सक्रिय है, जिसके आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया…

Read More

बिलासपुर । कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज की जमानत पर सुनवाई हुई । कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। पिछले दिनों तखतपुर के टिकरीपारा में चल रहे श्रीमद भागवत कथा महापुराण में कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी। बता दें बीते 12 नवंबर को तखतपुर क्षेत्र में कथावाचन के दौरान विवादित टिप्पणी का मामला सामने आया था । सतनामी समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और भारी विरोध के बाद कथावाचक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को भेजे पत्र में सीएम विष्णुदेव साय और कैबिनेट का आभार जताया है। साथ ही ब्यूरोक्रेट्स और एडवोकेट जनरल ऑफिस के सहयोगियों को धन्यवाद दिया है। वहीं पत्र में इस्तीफे का स्पष्ट कारण नहीं है। केवल औपचारिक रूप से पद छोड़ने की जानकारी दी है। महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने सोमवार शाम अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने राज्यपाल को प्रेषित अपने इस्तीफे में उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के में सहयोग देने लिए प्रशासनिक…

Read More