Author: admin

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले एर्राबोर थाना इलाके जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में दोनों और से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल के जवानों को घने जंगल में माओवादी मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद अब सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। दोनों ओर से गोलियों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दे रही हैं। वहीं एसपी किरण चव्हाण लगातार जवानों के संपर्क में हैं।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। यह अनूठी पहल संघर्ष से सहयोग तक के प्रेरणादायक सफर को दर्शाती है।‘पंडुम कैफ़े’ जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में स्थित है। मुख्यमंत्री साय ने ‘पंडुम कैफे’   में कार्यरत नारायणपुर की…

Read More

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरु हो गई है। प्रशासन अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी हुई है। इसी दौरान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में अवैध धान परिवहन कर रहे 309 क्विंटल धान को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार 16 नवम्बर को चिल्हाटी क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने सचदेव फूड प्रोडक्ट, रायपुर द्वारा महाराष्ट्र से चिल्हाटी लाए जा रहे 309.00 क्विंटल धान वाहन क्रमांक सीजी 16 सीजे 8710 से जप्त किया। जिसे कार्रवाई कर थाना चिल्हाटी को सौंपा गया। खाद्य विभाग की टीम में आशीष रामटेके, धरमू राम किंरगे, विश्वनाथ और हेमंत नायक शामिल…

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। यहां के छिंदगढ़ स्थित सब इंजीनियर के घर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का छापा पड़ा है। इस दौरान RES इंजीनियर प्रदीप बघेल को 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया। सब इंजीनियर ने मनीराम कश्यप सचिव से पुलिया मूल्यांकन के एवज में पैसे की मांग रखी थी।

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 1.88 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यहां जमीन और शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र ने धोखाधड़ी की है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बिलारी निवासी पीड़ित राजेश कुमार साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करीब ढाई साल पहले उनकी पहचान भूपेंद्र साहू से हुई थी। भूपेंद्र ने उन्हें बताया कि वह जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता है और उसका बेटा हिरेंद्र शेयर मार्केट में…

Read More

इंटरनेशनल डेस्क। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ लगे 5 गंभीर आरोपों पर अदालत ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व पीएम को दोषी बताते हुए, उन्हें फांसी की सजा दी है। शेख हसीना को जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं का मास्टरमाइंड बताया।अदालत के इस फैसले से न सिर्फ बांग्लादेश बल्कि पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने अपने फैसले में शेख हसीना को मानवता के खिलाफ कदम उठाने का दोषी माना है। कोर्ट ने पूर्व पीएम के अलावा बांग्लादेश के पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल…

Read More

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव स्थगित हो गया है। वर्तमान में प्रेस क्लब के स्वयंभू पदाधिकारियों ने एक तरफा चुनाव का ऐलान कर दिया था। इस चुनाव में धांधली बरते जाने की आशंका के बीच कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएँ छत्तीसगढ़ ने चुनावी प्रकिया पर ही विराम लगा दिया है। बताया जाता है, कि मौजूदा पदाधिकारियों ने दोबारा प्रेस क्लब में काबिज़ होने के लिए कई गैर कानून हथकंडे अपनाए थे। इसकी शिकायत कई पत्रकारों ने राज्य सरकार और कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएँ से की थी। जानकारी के मुताबिक, रायपुर प्रेस क्लब की मौजूदा कार्यकरणीय को दरकिनार करते हुए…

Read More

इंटरनेशनल डेस्क। सऊदी अरब में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 45 भारतीयों की मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकतर हैदराबाद के निवासी थे। यह हादसा उस समय हुआ, जब उमराह के लिए गए लोगों को लेकर जा रही बस एक तेल के टैंकर से टकरा गई। सऊदी अरब के मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा मदीना के नजदीक हुआ और हादसे में मरने वाले भारतीय उमराह यात्री हैं। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उमराह गए लोगों को लेकर बस मक्का से मदीना जा रही थी, जब वह रास्ते में…

Read More

रायपुर। सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है।  धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण क़ानून के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तथा 3 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा समिति प्रबंधक मंजुला शर्मा, खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन, धुर्रा बांधा समिति प्रबधक मूलचंद वर्मा,रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेन्द्र साहु, समिति प्रबंधक तिल्दा रामकुमार साहु को बर्खास्त किया गया…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार इलाके में बीती रात बड़ी वारदात सामने आई है। पढ़ाई करने आई दो बहनों और उनके भाई को हिस्ट्रीशीटर लेडी मोनिका  सचदेव और उसके साथियों ने बंधक बनाकर मारपीट की, छेड़छाड़ की, जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने खुद को महिला SI बताकर धमकाते हुए 25 हजार रूपये कैश और लैपटॉप, मोबाइल,समेत करीब डेढ़ लाख का सामान भी लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। पूरे घटना को हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी…

Read More