सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले एर्राबोर थाना इलाके जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में दोनों और से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल के जवानों को घने जंगल में माओवादी मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद अब सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। दोनों ओर से गोलियों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दे रही हैं। वहीं एसपी किरण चव्हाण लगातार जवानों के संपर्क में हैं।




