Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 5, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। CGPSC और DMF फंड घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को शनिवार को विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    बता दें कि दोनों आरोपियों की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की अवधि पूरी हो गई थी। इसके बाद ED दोनों को लेकर कोर्ट पहुंची और मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान जांच एजेंसी की ओर से रिमांड बढ़ाने के लिए कोई आवेदन पेश नहीं किया गया। सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। अब दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

    गौरतलब है कि ED ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 1 सितंबर को PMLA की विशेष अदालत में पेश किया गया था, जहां ED ने पूछताछ के लिए दोनों की 5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी। अदालत ने जांच एजेंसी की मांग मंजूर करते हुए दोनों को 5 सितंबर तक ED की हिरासत में भेजा था।

    रिमांड अवधि के दौरान ED ने दोनों मामलों में कथित वित्तीय अनियमितताओं, लेन-देन और घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की। अब रिमांड समाप्त होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    इससे पहले आरोपियों की पिछली पेशी के दौरान सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी के कोर्ट परिसर पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी थी। इसके बाद कोर्ट की कार्यवाही आगे बढ़ी थी। फिलहाल DMF फंड घोटाले और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में ED की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने के बाद अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी

    झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

    झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.