- अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
- मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
- धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
- छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
- धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप
- नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
- नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
Author: admin
दुर्ग। जिले के भिलाई शहर से महिला संग गैंगरेप का मामला सामने आया है। पति के 2 दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और दो युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पीड़िता और युवकों के बीच जान पहचान करवाई थी। जानकारी के मुताबिक, मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में बंद है। जेल जाने से पहले उसने पत्नी से कहा था कि बाहर उसके दोस्तों से संपर्क में रहना। इस बीच पति के एक दोस्त ने महिला की…
जांजगीर-चांपा। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। लंबे समय से हड़ताल पर बैठे सहकारी समिति के कर्मचारी प्रशासनिक पहल के बाद सोमवार को काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से अब जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया फिर से सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी। सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे को औपचारिक रूप से काम पर वापसी का पत्र सौंपकर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। बता दें कि, संघ के कर्मचारी 3 नवंबर से हड़ताल पर थे। जिसके चलते धान खरीदी…
रायपुर। राजधानी रायपुर सिविल लाइन वृंदावन हॉल में दिव्यांग बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजन किया जा रहा है। इस कर्यक्रम में रायपुर के अलग-अलग स्कूलों से 50 अधिक बच्चे शामिल हो रहे है। बाल दिवस 2025 ( स्पेशल बच्चों का उड़ान ) विशेष प्रस्तुति एवं सम्मान समारोह है। कार्यक्रम का आयोजन एश्वर्या जन सेवा समर्थन सोसायटी एवं शुभम शिक्षण एवं कला संसथान द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 17 नवम्बर 2025 शाम 6 बजे वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक लगभग 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टॉस्कफोर्स भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर…
कांकेर। जिले के अंतागढ़ थाना इलाके में बीती रात लोहे से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक पलटने के बाद दूसरा ट्रक इससे टकरा गया। घटना में किसी भी चालक को ज्यादा चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात हीमोडा पुल की है मेटा बोदेली से लोह अयस्क लेकर गिधाली जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस ट्रक के पलटने के बाद दूसरा ट्रक जिसमें लाइट कम होने के कारण इस पलटी हुई ट्रक से जा टकराया। हालांकि इन दोनों घटनाओं में किसी के हातहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है
सुकमा। जिले के भेज्जी–चिंतागुफा के बीच स्थित तुमालपाड़ जंगल में रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है। मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं, जिनमें वह कुख्यात जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा भी शामिल है, जिसे कोंटा के पास हुए आईईडी ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव की शहादत का मास्टरमाइंड माना जाता था। देवा पर कई निर्दोष ग्रामीणों की हत्या और बड़े हमलों की साजिशों का भी रिकॉर्ड था। पुलिस ने उस पर पाँच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। डीआरजी को इलाके में माओवादियों के सक्रिय होने की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद तड़के…
गरियाबंद। झोलाछाप डॉक्टर और अंधविश्वास के कारण मैनपुर में एक परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। ये मौतें एक-एक दिन में होने से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर के ग्राम धनोरा पंचायत में घटी त्रासदी ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरनाबहार के डमरूधर नागेश के तीन बच्चे 8, 7 और 4 वर्ष की अचानक मौत हो गई। फिलहाल बीमारी का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, पर इलाज में हुई गंभीर देरी, झोलाछापों पर अनियंत्रित निर्भरता और पारंपरिक बैगा-गुनिया उपचार ने स्थिति को और…
दुर्ग। जिले के जामुल थाना इलाके में शुक्रवार देर रात फायरिंग की गई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर गोली चलाई है। गोली युवक के कान को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। घटना से इलाके में दहशत का माहोल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना स्थल से गोली के अवशेष बरामद किए गए हैं। साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग के निशान पाए गए हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि, हमलावर एक से अधिक बार गोली चलाकर विकास प्रजापति नाम के युवक को मारने की कोशिश…
बिलासपुर। जिले में सतनामी समाज को अपशब्द कहने पर तखतपुर पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार किया है। आशुतोष चैतन्य ने कथावाचन के दौरान सतनामी समाज को मूर्ख और गाय काटने वाला समाज बताया था। कथावाचक के विवादित बयान के बाद सतनामी समाज ने तखतपुर थाने का घेराव किया। कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग की थी। बढ़ते विवाद के बाद पुलिस ने आशुतोष चैतन्य के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस ने 15 नवंबर को तखतपुर के कथा स्थल से अरेस्ट किया है। दरअसल, तखतपुर के टिकरी पारा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण चल रहा है। यहां आशुतोष चैतन्य…
रायपुर। धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले सहकारी समिति प्रभारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. गनियारी द्वारा समिति प्रभारी, गनियारी कौशल वर्मा को गंभीर अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया है। समिति द्वारा पहले ही श्री वर्मा को जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने पर तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। पूर्व में शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद उनके द्वारा न तो कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई गई और न ही लिखित जवाब प्रस्तुत किया गया।…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
