रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार इलाके में बीती रात बड़ी वारदात सामने आई है। पढ़ाई करने आई दो बहनों और उनके भाई को हिस्ट्रीशीटर लेडी मोनिका सचदेव और उसके साथियों ने बंधक बनाकर मारपीट की, छेड़छाड़ की, जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने खुद को महिला SI बताकर धमकाते हुए 25 हजार रूपये कैश और लैपटॉप, मोबाइल,समेत करीब डेढ़ लाख का सामान भी लूट लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। पूरे घटना को हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी ने खुद को महिला SI बताकर सभी को प्रताड़ित करते हुए मारपीट किया। वहीं आरोपियों ने पुलिस में शिकायत नहीं करने की भी धमकी दी।
5 गिरफ्तार, दो फरार
इस मामले में पुलिस ने मोनिका सचदेवा समेत गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोनिका का भाई मोनू सचदेवा और करण साहू फरार बताया जा रहा है। सभी के खिलाफ डकैती और छेड़छाड़ की धाराओं में मुजगहन थाना में FIR दर्ज किया गया है।




