रायपुर। राजधानी रायपुर में दिव्यांग बच्चों का सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए। यह कार्यक्रम बाल दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर एश्वर्या जन सेवा समर्थन सोसायटी एवं शुभम शिक्षण एवं कला संसथान द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों हिंदी-छत्तीसगढ़ी गीत गाकर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कार्यक्रम में वो बच्चे जो बोल-सुन नहीं पाते उन्होंने छत्तीसगढ़ी गाने पर नृत्य कर अदभुत प्रदर्शन किया। इस प्रोग्राम बच्चों ने गीत गाना, नृत्य करना के साथ-साथ नाटक का भी प्रस्तुति दी। इसके साथ साथ आए हुए सभी बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम को लेकर एश्वर्या जन सेवा समर्थन सोसायटी की अध्यक्ष एवं समाज सेविका पूनम पाण्डेय ने कहा आज ये जो हमारा कार्यक्रम है ‘उड़ान ‘ बोलते है न कि एक पर लगता है और परिंदा उड़ान भरता है ये बच्चे जो कोपलवाड़ी और प्रेरणा स्कूल के जो बच्चे है हमारे बीच आए वो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। हमारे पास तो बहुत कुछ है लेकिन इनके पास कुछ नहीं इश्वर ने जो इनको टैलेंट दिया है वो हम में नहीं है।

शुभम शिक्षण एवं कला संसथान के अध्यक्ष महुआ मजमुदार ने कहा हम लोग तो साधारण बच्चों लिए हमेशा कुछ न कुछ करते है, लेकिन ये जो स्पेशल बच्चे हैं भगवान् इनसे कुछ लेता है तो 4 गुना टैलेंट देता है। इस टैलेंट को देखने के लिए हम लोग आज इस मंच को सजाया।





