छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ जारी है। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हो रही है, जिसमें कुख्यात माओवादी लीडर हिड़मा सहित 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चल रही है। मंगलवार सुबह से चल रही इस गोलीबारी में कई नक्सली घायल हुए हैं। सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कोंटा एरिया कमेटी सचिव मगडू अपने दस्ते के साथ इस क्षेत्र में सक्रिय है, जिसके आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपेरशन के दौरान जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। एक माओवादी का शव बरामद करने की सूचना मिली है।




