बिलासपुर । कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज की जमानत पर सुनवाई हुई । कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। पिछले दिनों तखतपुर के टिकरीपारा में चल रहे श्रीमद भागवत कथा महापुराण में कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी।
बता दें बीते 12 नवंबर को तखतपुर क्षेत्र में कथावाचन के दौरान विवादित टिप्पणी का मामला सामने आया था । सतनामी समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और भारी विरोध के बाद कथावाचक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आशुतोष चैतन्य महराज को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शाम कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने कथावाचक को जेल भेज दिया गया था। सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद उन्हें जमानत दे दी।




