Author: admin

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक प्राइवेट स्कूल में केजी-2 के छात्र को होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षिका ने पेड़ से लटका दिया था। इसका वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने इसे जनहित याचिका मानते हुए संज्ञान में लिया। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। वहीं स्कूल संचालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। हैरत की बात यह है कि सजा देने वाली शिक्षिका खुद नाबालिग है। मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर स्थित हंसवाहिनी…

Read More

भिलाई। शहर के छावनी थाना क्षेत्र में 28 नवंबर यानी शुक्रवार सुबह एक महिला शिक्षक का अपहरण हुआ था। महिला मूक-बधिर स्कूल की शिक्षिका थी। मामला दर्ज होने के 5 घंटे बाद ही पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला शिक्षक का किडनैप करने वाले आरोपी ने टीचर के ही मोबाइल से पति मुकेश कुमार साहू को फोन कर पत्नी के अपहरण की जानकारी दी। उसने कहा कि डॉक्टर साहब आपकी पत्नी मेरे पास है। उसको सही सलामत वापस पाना चाहते हो…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 60वें अखिल भारतीय डीजीपी–आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन शनिवार की सुबह शुरू हो गया। पूरे देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बैठक आगे बढ़ा। इसी दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दूसरे दिन कई राज्यों के डीजीपी अपने प्रस्तुतीकरण देंगे, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर उभरते खतरे, पहले दिए गए सुझावों की समीक्षा और महिला सुरक्षा में तकनीक के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। दिनभर चलने वाली इन चर्चाओं में पुलिस प्रशासन…

Read More

कोरिया। जिले में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बैकुंठपुर वनमंडल अंतर्गत 27 अक्टूबर की रात एक दर्दनाक घटना में 11 हाथियों के दल ने विशुनपुर गांव के बुजुर्ग फुलसाव पंडों उम्र 65 वर्ष पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जंगल में हाथियों का यह दल कल ही कोरिया जिले की सीमा में प्रवेश किया था। जिसके बाद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने रातभर आवाजे सुनने और हाथियों की गतिविधियों को महसूस करने की पुष्टि की है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र…

Read More

मुंगेली। जिले के लोरमी ब्लाक के पुटुपारा में धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थ्रेसर मशीन में धान डालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे मशीन के अंदर जा फंसा और देखते ही देखते मशीन ने उसके पूरे शरीर को अंदर खींच लिया। हादसे में युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, लोरमी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 पुटुपारा में यह हादसा पूर्व पार्षद धन्नु साहू के पुत्र महेंद्र साहू (30 वर्ष) के साथ हुआ। महेंद्र अपने खेत में…

Read More

सूरजपुर। जिले के तमोर पिंगला अभयारण्य से लौटते समय हाथियों के झुंड ने एक 50 वर्षीय ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देर शाम की है, जब वह जंगल से वापस आ रहा था। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने दो साथियों के साथ जड़ी-बूटियां इकट्ठा करने और अन्य कार्यों के लिए अभयारण्य के जंगल में गया था। शाम को लौटते समय उनका सामना अचानक हाथियों के दल से हो गया। हाथियों ने ग्रामीण पर हमला कर उसे जमीन पर पटक दिया और पैरों तले रौंद डाला। उसके साथी किसी तरह जंगल में…

Read More

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्रान्तर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ में ताड़पाला क्षेत्र में 04 नवंबर 2025 को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई। जिले में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से दिनांक 1 नवंबर 2025 को प्रारंभ किये गये माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205, 210 एवं केरिपु 196 की संयुक्त टीमों द्वारा 03/11/2025 को ताड़पाला पहुँचकर जिला पुलिस बल एवं केरिपु के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में  उपयुक्त स्थान का चयन किया गया और दिनांक 04/11/2025 को कर्रेगुट्टा पहाड़ पर ताड़पाला क्षेत्र में कैंप की सफलतापूर्वक स्थापना की गई। प्राकृतिक चुनौतियों के…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी के पास एक सुनसान प्लॉट में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। किशोरी पिछले तीन दिनों से लापता थी और उसके परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है। शनिवार दोपहर एक युवक बकरियां चरा रहा था, तभी उसकी नजर खाली प्लॉट में पड़े शव पर पड़ी। शव की स्थिति संदिग्ध होने पर उसने तुरंत…

Read More

सुकमा। जिले में 9वीं में पढ़ने वाले छात्र की मैदान में फुटबॉल खेलने के दौरान अचानक से आए हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही स्कूल से लेकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, परिजन भी मामले की जानकारी लगते ही आ पहुंचे है। छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के छिंदगढ़ मैदान में आत्मानंद स्कूल के कक्षा 9वीं में पढ़ने वाला छात्र मोहम्मद फैजल रोज की तरह फुटबॉल खेलने के लिए मैदान में आया हुआ था। जहां खेलने के दौरान अचानक से…

Read More

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर पर बसे ज़िलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही इस कार्य में संलिप्त पाए जाने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी नीति के तहत प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में  रायगढ़ में विगत 15 दिनों में 30 प्रकरणों के द्वारा कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 करोड़ रुपए से अधिक होने…

Read More