सूरजपुर। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम रामजनम विश्वकर्मा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिकघटना जरही गांव के पास हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम को दी। जिसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक चरौदा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहास पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




