Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    • मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह
    • AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मेकाहारा नवजात शिशु चोरी मामला: मां-बेटी को 10-10 साल जेल की सजा, पैसे के लालच में रची गई थी साजिश

    मेकाहारा नवजात शिशु चोरी मामला: मां-बेटी को 10-10 साल जेल की सजा, पैसे के लालच में रची गई थी साजिश

    adminBy adminNovember 29, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में लगभग दस महीने पहले आंबेडकर अस्पताल से चोरी हुई नवजात बच्ची के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश बृजेश राय की कोर्ट ने आरोपी रानी साहू और उसकी बेटी पायल को अपराध साबित होने पर दस-दस वर्ष की कठोर कैद की सजा दी है। वहीं इस प्रकरण में शामिल बताए गए युवक को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

    अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में रानी और पायल दोनों संदिग्ध गतिविधियों में नजर आईं। पीड़िता नीता रात्रे तीन जनवरी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं और उनकी सास भी साथ थीं। जच्चा-बच्चा वार्ड में मौजूद अन्य महिलाओं ने बताया कि रानी और पायल वार्ड में इधर-उधर घूमकर नीता और उनकी सास से लगातार बातचीत कर रही थीं। रानी ने झूठी कहानी गढ़ते हुए कहा कि उसकी बहू का बड़ा ऑपरेशन हुआ है और नवजात की मौत हो गई है, ताकि वह सहानुभूति लेकर उनका भरोसा हासिल कर सके। चार जनवरी की दोपहर, जब नीता और उनकी सास खाना खाने के बाद हाथ धोने बाहर गईं, उसी वक्त मां-बेटी बच्ची को लेकर फरार हो गईं।

    पुलिस की तेजी से मिली कामयाबी

    नवजात की गुमशुदगी की खबर मिलते ही मौदहापारा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तुरंत टीम गठित की। दोनों महिलाएं बिलासपुर की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन में चढ़ती हुई दिखाई दीं। ट्रेन रवाना होने के कुछ ही पल बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चेन खींचकर ट्रेन रोकी और दोनों को पकड़ लिया।

    पैसे के लालच में रची गई थी साजिश

    पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रानी इससे पहले भी अपनी एक बेटी को प्रयागराज में 50 हजार रुपए में बेच चुकी थी। आर्थिक लाभ के लिए मां-बेटी नवजात बच्ची को किसी दंपत्ति को सौंपने की योजना बना रही थीं। अदालत ने इस कृत्य को अत्यंत गंभीर अपराध मानते हुए दोनों को 10-10 वर्ष की सजा सुनाई और इसे समाज के लिए चेतावनी माना।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा

    शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.