Khabarwaad Bemetara: 26 अप्रैल को देश के गृह मंत्री अमित शाह का बेमेतरा दौरा है। जिसको लेकर आज भाजपा कार्यलय बेमेतरा मे लोकसभा सह प्रभारी के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे बीजेपी के मंत्री, कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Read also: 24 घंटे में 2000 रुपए सस्ता होगा सोना, 70 हजार के नीचे जाएंगी दस ग्राम की कीमतें!
बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हूए दयालदास बघेल ने कहा कि 26 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेमेतरा जिले के दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे और दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष मे मतदान करने की अपील करेंगे l जिसको लेकर आज भाजपा कार्यालय मे बैठक आयोजित की गई।




