Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तीसरी बार मोदी को PM बना दीजिए, नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेकेंगे- अमित शाह

    तीसरी बार मोदी को PM बना दीजिए, नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेकेंगे- अमित शाह

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 1, 2024Updated:May 1, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD KORBA. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहुंचे। हेलीकॉप्टर से वह कटघोरा के हाईस्कूल मैदान में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कटघोरा के मेला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। अमित शाह का भाषण सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah कोरबा, छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/xtSiIzjoId

    — BJP (@BJP4India) May 1, 2024

    सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही, लेकिन हमारे विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद चार महीने में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 350 गिरफ्तार हुए और कईं ने सरेंडर कर दिया। पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को पांच साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। आप मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, दो साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।’

    अमित शाह ने कहा, ‘अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं। इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं। तीसरे चरण में हमे 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है। चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस वर्षों से कर रही है, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनने वाली है, उसके बाद नक्सलवाद को जाना ही पड़ेगा।’

    Read Also-  बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चुनावी मैदान में मचाया गदर… फैंस हुए दीवाने

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है। कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने पांच साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया।’

    शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और 25 साल का एजेंडा भी है। छत्तीसगढ़ ज्यादातर पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी भाई-बहनों का क्षेत्र है। पीएम मोदी ने 2014 में कहा था कि हमारी जो सरकार बनेगी, वो गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की होगी।’

    छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है।

    कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी।

    छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर… pic.twitter.com/XpBQIEFgbo

    — BJP (@BJP4India) May 1, 2024

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    amit shah amit shah edited video case amit shah fake video amit shah fake video case amit shah fake video viral amit shah fake viral video amit shah full interview amit shah interview amit shah interview india today amit shah interview latest amit shah live amit shah news amit shah on 2024 amit shah on reservation amit shah reservation video amit shah video amit shah viral video breaking news hindi news latest news live news news top news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.