Khabarwaad National Desk: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने पहुंचे टीएमसी के विधायक हुमायूं कबीर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तुम 70 फीसदी हो और हम 30 फीसदी हैं। लेकिन अगर हम तुम्हें भागीरथी में बहा नहीं सके तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
Read also: CG WEATHER UPDATE: साफ हुआ मौसम, तेज धूप और गर्मी के साथ बढ़ा पारा, तापमान पहुंचा 43 डिग्री
दरअसल टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने कहा है कि हिंदुओं को गंगा में बहा देंगे। बता दें कि हुमायूं कबीर भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, जो कि मुर्शिदाबाद जिले के तहत आता है। साथ ही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं। बता दें कि हुमायूं कबीर लगातार चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। बीते दिनों इन्होंने टीएमसी के बहरमपुर से उम्मीदवार यूसुफ पठान के लिए भी चुनाव प्रचार किया था।
Read also: मारे गए 10 नक्सलियों में से 2 की नहीं हुई शिनाख्ती, पुलिस ने AK 47 सहित भारी मात्रा में हथियार




