Khabarwaad Raisen: मध्य प्रदेश के रायसेन में पूर्व सीएम सीएम शिवराज सिंह चौहान की चुनावी सभा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा ने थानेदार को धमकी देने का मामला सामने आया है. यहां थाना प्रभारी ने रात 10 बजने का हवाला देते हुए सभा खत्म करने को कहा था. जिसमें पूर्व मंत्री थाना प्रभारी को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं.
Read also: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, अधिकारियों-कर्मचारियों को दो दिन का मिलेगा प्रशिक्षण
ऐसे शुरु हुआ विवाद
दरअसल 7 मई को विदिशा लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा. इसके लिए पूर्व सीएम और विदिशा सीट के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं. वे रायसेन में भी प्रचार करने के लिए गए हुए थे. यहां मंच से लोगों को सम्बोधित कर रहे थे कि थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर ने 10 बजे चुनाव प्रचार बंद करने को कह दिया. इस बात को सुन मंच पर शिवराज के पीछे खड़े पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा भड़क गए.
Read also: चुनावी समर में कौन नेता कहा, आज के दिन क्या होने वाला है खास, जानिए एक क्लिक में यहां
थाना प्रभारी को धमकी देते हुए कहा कि ऐसी जगह फिकवाऊंगा, समझ आ जाएगा. जैसे ही थाना प्रभारी ने रात 10 बजने का हवाला दिया तो भाषण देते हुए शिवराज चंद सेकंड के लिए रुक गए और नाराज होने लगे. इस बीच थाना प्रभारी को सुरेंद्र पटवा धमकी देते हुए मंच से उतरने लगे तो मंच पर खड़े और भी लोगों ने उन्हें पकड़ लिया.




