Khabarwaad National Desk: रविवार, 5 मई 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं। भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी किए जाते हैं।
Read Also: सुकमा में मुठभेड़, जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग देख भाग खड़े हुए नक्सली, डंप किए हथियार व विस्फोटक सामग्री जब्त
बता दें कि ईंधन के प्राइस में बदलाव अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत के बेस पर होता है। इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा इसके बाद ही अपने ऑफिशियल पोर्टल पर पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव अपडेट किए जाते हैं।
मार्च में 2 रुपये कम हुए थे भाव
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारत सरकार ने कुछ वक्त पहले 2-2 रुपये कम किए थे। ईंधन के प्राइस में ये बदलाव 14 मार्च 2024 को किया गया था। अलग-अलग राज्य और शहरों में इसके बाद टैक्स के कारण ईंधन की कीमतें कम ज्यादा होती रहती हैं।




