KHABARWAAD NATIONAL DESK. पटना के दीघा घाट पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। थोड़ी देर में उनकी पार्थिव देह दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाई जाएगी। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं का जुटना शुरू हो गया। उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी के झंडे में लिपटाकर घाट तक ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4 बजे पटना पहुंचेंगे। इसके बाद सुशील मोदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Read Also- बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को सीधे उनके घर ले जाया जाएगा। उसके बाद बीजेपी ऑफिस। बीजेपी ऑफिस में भी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार शाम को दिल्ली AIIMS में सुशील मोदी का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। उन्होंने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी, जिसमें कैंसर का पता चला था। दिल्ली AIIMS में उनका इलाज चल रहा था।




