Khabarwaad Tech News: अगर हमारा फोन डिस्चार्ज है और हमें कहीं काम से बाहर जाना है तो ऐसे में बड़ी परेशानी होती है। अगर आप एक नया फोन लेने जा रहे हैं तो हमारी आज की खबर आपके काफी काम की होने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दमदार फास्ट चार्जिंग मिलगी।
हमने स्मार्टफोन की जो लिस्ट तैयार की है उनमें सभी फोन में कम से कम 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। ये सभी फोन्स 0 से 100% तक गोली की रफ्तार से चार्ज होते हैं। यानी आपको इन्हें फुल चार्ज करने के लिए घंटे नहीं बल्कि कुछ मिनट का ही समय लगेगा।
Read Also: रायपुर में शालीमार एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, यात्रियों को आई गंभीर चोट
OnePlus 12- यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें यूजर्स को टॉप नॉच फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में कंपनी ने 100W की सुपरवोक चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इस फोन में आपको 50W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
Read Also: स्वाति मालीवाल मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, ‘घटना के समय का CCTV फुटेज गायब’
iQOO Neo9 Pro 5G
आईक्यू के पास भी कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। iQOO Neo9 Pro 5G में कंपनी ने 5160mAh की बैटरी दी है जिसमें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी क्लेम करती है कि इस फोन को 0 से 50% तक सिर्फ 11 मिनट में ही चार्ज किया जा सकता है।
Read Also: एक छोटा टुकड़ा डार्क चाकलेट खाने के होते हैं इतने फायदे, बस ध्यान रखें ये बात
Motorola Edge 50 Pro
मोटोरोला एक दिग्गज टेक कंपनी है। Motorola Edge 50 Pro में कंपनी ने 4500mAh की बैटरी दी है। इस फोन में 125W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी इस फोन में टर्बो पावर चार्जिंग का सपोर्ट देती है। मोटोरोला ने इसमें 50 W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है। मोटो ने इसमें 50MP का कैमरा दिया है।
Redmi Note 13 Pro Plus
अगर रेडमी के फैंस है तो आप फास्ट चार्जिंग के लिए Redmi Note 13 Pro Plus को खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 120W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। रेडमी क्लेम करती है कि इस फोन को सिर्फ 19 मिनट के अंदर ही 0 से लेकर 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। Redmi Note 13 Pro Plus में कंपनी ने 6.67 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसमें 200 MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
Realme 11 Pro+
रियलमी ने Realme 11 Pro+ को 2023 मई में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन काफी अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ आता है। इस फोन में रियलमी ने 5000mAh की बैटरी दी है जिसमें 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरे के मामले में भी यह स्मार्टफोन टॉप नॉच है। इसके रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।




