Khabarwaad National Desk: AIIMS के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. यहां वार्ड चारों तरफ लेटे मरीजों के बीच पुलिस ने जीप घुसा दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की जीप को देख मरीज हैरान रह गए. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड सीटी बजाकर स्ट्रेचर हटाते रहे. मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश का है.
अस्पताल के वार्ड में मरीजों के बीच पुलिस की कार ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, 19 मई की शाम एम्स ऋषिकेश के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी चल रही थी. उसी दौरान सर्जरी विभाग में तैनात महिला डॉक्टर के साथ नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने छेड़छाड़ कर दी थी.
इस मामले को लेकर विरोध करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था. एम्स के डॉक्टरों ने डीन कार्यालय का घेराव भी किया. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.




